August 22, 2026 5:02 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

मेहनत रंग लाई: कोन थाने के आरक्षित रामभुवन कुशवाहा बने उपनिरीक्षक, युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत

हेड कांस्टेबल त्रिभुवन चंद्र को पदोन्नति पर स्टार पहनाए गए, थाने में हुआ सम्मान समारोह

कोन/सोनभद्र। थाना कोन में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए यह गर्व का क्षण रहा। एक ओर हेड कांस्टेबल त्रिभुवन चंद्र को पदोन्नति मिलने पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक (दरोगा) के स्टार पहनाकर सम्मानित किया गया, वहीं थाना कोन में पिछले लगभग दो वर्षों से तैनात आरक्षित रामभुवन कुशवाहा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक (सीधी भर्ती) परीक्षा उत्तीर्ण कर अंतिम रूप से दरोगा पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

जनपद देवरिया के मूल निवासी आरक्षित रामभुवन कुशवाहा ने पुलिस विभाग में सेवा के साथ-साथ कठिन परिश्रम जारी रखा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की। उनके चयन पर थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि रामभुवन कुशवाहा की सफलता यह साबित करती है कि यदि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत की जाए तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी उपलब्धि पुलिस विभाग के साथ-साथ क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

स्थानीय लोगों एवं मीडिया से भी अपील की गई कि इस प्रेरणादायक सफलता को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मेहनत और अनुशासन के साथ अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिल सके।

Digital Bharat News
Author: Digital Bharat News

Digital Bharat News डेस्क पर प्रकाशित प्रत्येक समाचार हमारी संपादकीय टीम की सख्त जांच-परख और सत्यापन प्रक्रिया से गुजरता है। हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, विशेष साक्षात्कार और रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा तथ्यों, स्रोतों और संदर्भों के आधार पर सावधानीपूर्वक सत्यापित किया जाता है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष, सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण घटना की प्रमाणिक और संतुलित जानकारी प्राप्त कर सकें।

error: Content is protected !!