August 26, 2026 12:37 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

ग्राम मुड़ीसेमर से झारखंड जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

विंढमगंज ,ग्राम मुड़ीसेमर (सोनभद्र)। ग्राम मुड़ीसेमर से होकर झारखंड की ओर जाने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुका है। हरिजन बस्ती से होकर गुजरने वाली इस सड़क की हालत बेहद खराब होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग सैकड़ों परिवारों की घनी आबादी को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है। इसी सड़क से प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, मजदूर, किसान, व्यापारी तथा अन्य लोग आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क का निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से सड़क की अनदेखी की जा रही है, जबकि यह मार्ग उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच आवागमन का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।

सड़क निर्माण की मांग उठाने वालों में उमेश पासवान, छठु राम, बलराम भारती, प्रदीप भारती, दीपु भारती तथा नन्हक हलवाई प्रमुख रूप से शामिल हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Prem Chand
Author: Prem Chand

error: Content is protected !!