October 23, 2026 4:16 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

आज होगा असत्य पर सत्य की विजय, भारती इंटर कॉलेज खेल मैदान व छठ पूजा स्थल पर होगा रावण दहन विंढमगंज (सोनभद्र)। असत्य पर सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पर्व आज विंढमगंज क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाएगा। स्थानीय भारती इंटर कॉलेज के खेल मैदान एवं छठ पूजा स्थल पर विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। विंढमगंज में रावण दहन की यह ऐतिहासिक परंपरा करीब 50 वर्षों से चली आ रही है। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए सोनभद्र सहित आसपास के क्षेत्रों और पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। विजयादशमी के अवसर पर दोनों स्थलों पर मेले को लेकर उत्साह का माहौल रहता है। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं की आकर्षक झांकियां भी खेल मैदान में पहुंचती हैं। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे इस आयोजन में शामिल होकर मेले की रौनक बढ़ाते हैं। राम-रावण युद्ध होगा आकर्षण का केंद्र रावण दहन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम और दशानन रावण के बीच होने वाला प्रतीकात्मक युद्ध होता है। युद्ध के अंतिम चरण में भगवान श्रीराम का बाण रावण के विशालकाय पुतले को धराशायी कर देता है। इसके साथ ही पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश जन-जन तक पहुंचता है। राम जानकी मंदिर के कार्यकर्ताओं की रहती है अहम भूमिका इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में राम जानकी मंदिर के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। कार्यकर्ता महीनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं और अथक मेहनत से मेले को आकर्षक स्वरूप प्रदान करते हैं। रावण के विशालकाय पुतले के निर्माण से लेकर अन्य व्यवस्थाओं तक में आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहता है। थाना प्रभारी अपने हमराहियों के साथ मौके पर मुस्तैद रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं और दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। विजयादशमी के अवसर पर विंढमगंज के दोनों आयोजन स्थलों पर उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा। लोगों को उस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार है, जब भगवान श्रीराम के बाण से रावण का विशालकाय पुतला धू-धू कर जलेगा और पूरा क्षेत्र असत्य पर सत्य की विजय के जयघोष से गूंज उठेगा।

विढ़मगंज मे कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या,गांव में सामाधान मे शामिल हुए लोगो ने उचित मुवावजा या जमीन के बदले जमीन की की मांग

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह के पंचायत भवन पर आज दोपहर लगभग 1:00 बजे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश कनहर सिंचाई परियोजना के द्वारा ग्राम पंचायत बैरियाखाड,हरनाकछार सलैयाडीह, बुटबेढवा से होकर गुजरने वाली सिंचाई नहर में किसानों की जा रही जमीन से उठने वाली समस्याओं का निदान करने के लिए अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, अधीक्षण अभियंता एस एन पांडे, मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने गांव की समस्या,गांव में समाधान के तहत जन चौपाल लगाया।
जन चौपाल में किसान प्रदीप कुमार पासवान, सुग्रीम पासवान, विनोद कुमार, सरजू भुइयां, वीरेंद्र कुमार, सुरेश देहाती संजय इत्यादि किसानों ने मौजूद अधिकारियों को अपनी समस्या बताते हुए एक स्वर में कहा कि नहर बनने में हम छोटे-छोटे काश्तकार किसानों की जमीन के बदले सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिले या जमीन के बदले हमें कहीं जमीन मिले तभी हम नहर बनने में अपनी जमीन छोड़ने को तैयार है नहीं तो हम अपनी जमीन किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे। घिवही ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि कृपा शंकर कुशवाहा ने कहा कि बैरियाखाड गांव में नहर विभाग के संबंधित अधिकारियों के द्वारा घोर अनियमित किया जा रहा है जमीन किसी और के हिस्से का, रजिस्ट्री कोई और कर रहा है संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ चल रहे कुछ लोगों के द्वारा कराया जा रहा है जो सरासर गलत है। हरनाकछार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी ने कहा कि दो माह पुर्व पंचायत भवन पर उप जिलाधिकारी दुद्धी व तहसीलदार महोदय के द्वारा किसानों को बताया गया था कि जिन किसानों का नहर में जमीन जाएगा उन्हें सर्किल रेट का चार गुना धन राशि मिलेगी परंतु अब सिर्फ सर्किल रेट का ही पैसा देना नया संगत नहीं है जिसके कारण किसान काफी आक्रोशित हो गए हैं।
वही जन चौपाल में मौजूद मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि आपकी मांग जायज है मैं आपकी समस्याओं को अपने उच्च अधिकारियों तक अवश्य पहुंचा कर आपकी मांग को पूरा करने का प्रयास करूंगा।
इस दौरान मौके पर सोबरन भारती,दशई राम, सुग्रीव पासवान, विनोद, प्रदीप,सरजु भुइंया,देव कुमार भगवान,अशोक,निरंजन सोनी, कृपा शंकर कुशवाहा, अवध, विरेन्द्र गुप्ता, ओम कुमार.सुमन, इस्लाम, सुरेन्द्र प्रसाद,विनोद कुमार वर्मा, कृष्णा नंद, नंदलाल, राहुल यादव, मुन्ना यादव, बाल देव यादव, धर्मेंद्र सुरेश प्रसाद, प्रेम चंद्र गुप्ता आदि थे।

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!