November 7, 2026 9:22 pm

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

धनतेरस पर विंढमगंज बाजार में खरीदारों की भारी भीड़, सोने-चांदी की दुकानों पर रही रौनक

विंढमगंज (सोनभद्र)। धनतेरस के पावन अवसर पर विंढमगंज बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल देखने को मिली, जो देर शाम तक जारी रही। खासकर सोने-चांदी की दुकानों पर खरीदारों की काफी भीड़ रही।स्थानीय क्षेत्र के गांवों के अलावा पड़ोसी राज्य झारखंड से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने विंढमगंज बाजार पहुंचे।

 

लोगों ने धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने-चांदी के आभूषणों सहित विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी की,वहीं, झाड़ू, पूजा सामग्री, मिट्टी के दीये और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। दीपावली पर्व को लेकर बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा। दुकानदारों के चेहरों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखकर खुशी नजर आई।

Ajay kumar Gupta
Author: Ajay kumar Gupta

Ajay gupta

error: Content is protected !!