मृदुभाषी, मिलनसार और ईमानदार कार्यशैली को याद कर नम हुईं कर्मचारियों की आंखें
(दुद्धी, सोनभद्र)प्रभागीय विक्रय प्रबंधक (डीएसएम) दुद्धी एवं विक्रय अधिकारी वाराणसी के पद पर कार्यरत रहे तौफीक अहमद के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया।





इस दौरान उनके कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और सरल व्यवहार को याद करते हुए कर्मचारियों की आंखें नम हो गईं।कर्मचारियों ने कहा कि तौफीक अहमद का स्वभाव हमेशा मृदुभाषी, मिलनसार और सहयोगात्मक रहा। उन्होंने कभी छोटे-बड़े कर्मचारी में भेदभाव नहीं किया। उनकी ईमानदार एवं नैतिक कार्यशैली की भी सभी ने सराहना की,समारोह में तौफीक अहमद अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। उनके कार्यों की सराहना किए जाने के दौरान उनकी धर्मपत्नी भी भावुक हो गईं। विभागीय कर्मचारियों ने तौफीक अहमद एवं उनके परिजनों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर अधिष्ठान प्रभारी राहुल कुमार मिश्रा, तेंदूपत्ता स्टोर कीपर अमित कुमार यादव, विवेक सिंह, नरोत्तम प्रजापति, अनुराग मिश्रा,सुरेंद्र वर्मा, अशोक सिंह, बद्री प्रसाद, दीपक सिंह सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।











