October 6, 2026 3:38 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

क्षेत्रीय क्रीड़ा समारोह 2026 का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत

दुद्धी/सोनभद्र – पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी एवं पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी के संयुक्त आयोजन में चल रही दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।समापन समारोह में सर्वाधिक स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को सम्मानित किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह में राकेश कन्नौजिया, अम्बरनाथ गोंड, संजय पटेल, प्रकाश चंद, डॉ. आनंद गौतम, चंद्रभान भारती, ज्योति रावत, रीता देवी, रूपाली सहित शिक्षक, खेल प्रशिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमर सिंह ने किया।

 

Ravi Kumar
Author: Ravi Kumar

दुद्धी/संवाद/ रवि सिंह/सोनभद्र

error: Content is protected !!