विंढमगंज। भारती इंटरमीडिएट कॉलेज से संबंधित प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) के अंतर्गत कराए गए कार्यों को लेकर दिए गए धन्यवाद ज्ञापन में ‘लाभ ले रहे हैं’ शब्द लिखे जाने पर अभिभावकों एवं समाजसेवियों ने नाराजगी जताई।



अभिभावकों का कहना है कि ज्ञापन में शब्दों के गलत प्रयोग से उसका अर्थ अलग निकल रहा है। इस संबंध में अभिभावकों एवं समाजसेवियों ने भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार से ज्ञापन के बारे में विस्तार से जानकारी मांगी।प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि ज्ञापन में उक्त शब्दों का उल्लेख गलती से हुआ है। इसका उद्देश्य किसी विद्यार्थी या अभिभावक को गलत रूप में प्रस्तुत करना नहीं था। उन्होंने गलती स्वीकार करते हुए स्थिति स्पष्ट की।इस दौरान सुरेन्द्र पासवान, संजय गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह, ओम प्रकाश, अजय गुप्ता, लवकुश, वीरेंद्र, राकेश केशरी, टुनटुन केशरी, नंदकिशोर गुप्ता, लक्षण कुशवाहा, उदय जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





