July 16, 2026 1:43 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

वज्रपात से महिला की मौत

विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुडिसेमर ग्राम पंचायत निवासी भोला हलवाई की पत्नी मुन्नी देवी उम्र लगभग 32 वर्ष कि आज दोपहर के बाद लगभग 3:00 बजे तेज बारिश व बिजली के चमक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई।
रोते बिलखते पति आशीष कुमार उर्फ भोला हलवाई ने बताया कि मेरी पत्नी घर के मवेशी व बकरियों को खेत में कार वापस आ रही थी इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई मृतिका अपने पीछे दो लड़की नैना कुमारी 5 वर्ष नंदनी कुमारी 4 वर्ष तथा दो लड़का नीतीश कुमार 7 वर्ष अनिकेत कुमार 6 वर्ष को छोड़कर चली गई। मौजूद ग्रामीणों में इस बात की चर्चा थी कि मृतिका के मौत हो जाने के बाद अब छोटे-छोटे बच्चों का पारिवारिक कैसे होगा।
सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है मौके पर स्थानीय उप निरीक्षक सुनील राय,वीर बहादुर यादव अपने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर अंत परीक्षण हेतु दूध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

जरुर पढ़ें
ताज़ा ख़बर
error: Content is protected !!