विंढमगंज, सोनभद्र। आगामी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सूर्य मंदिर परिसर में छठ पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से शिवम उर्फ विक्की मद्धेशिया को अध्यक्ष तथा देवेश उर्फ डीसी मद्धेशिया को संयोजक चुना गया। पूर्व अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष एवं संयोजक ने कहा कि समिति ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा। छठ घाट व सूर्य मंदिर परिसर की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बैठक के दौरान अमित केसरी, पुत्र प्रदीप कुमार केसरी ने सूर्य मंदिर परिसर में टाइल्स एवं मार्बल लगवाने की घोषणा की। समिति सदस्यों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में समिति का विस्तार किया जाएगा। इस दौरान कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर सदस्यों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बैठक में वीरेंद्र गुप्ता, प्रभात कुमार, राजेंद्र गुप्ता, आदित्य गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, विकास जायसवाल, सत्यम जायसवाल, मुकेश जायसवाल, उदय जायसवाल, सुमन गुप्ता, रूपेश प्रजापति, राजकमल मद्धेशिया, विवेक केसरी, समर गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, जिमी जायसवाल, मोनीष केसरी, हिमांशु सोनी, ओम सोनी, आयुष राज, मोहित गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।











