August 17, 2026 7:21 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।श्री गीता मंदिर प्रांगण में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों धार्मिक आयोजनों को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा आयोजन के दौरान होने वाले संभावित आय-व्यय पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने पारदर्शिता एवं आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाओं को संपन्न कराने पर सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर श्री गीता मंदिर दुर्गा पूजा समिति के वरिष्ठ संरक्षक भगवती शरण वैश्य, कार्यकारिणी अध्यक्ष ए.के.वार्ष्णेय ,मंत्री दीन दयाल केशरी, कार्यक्रम संयोजक राजीव वैश्य, संयोजक उमाशंकर जायसवाल जी, उपाध्यक्ष यस . के . चौबे, महामंत्री बाबी सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. संतोष सोनी, संगठन मंत्री नवीन श्रीवास्तव, आर.पी. त्रिपाठी, पुष्प राज पाण्डेय, रूद्र मिश्रा, पवन कुमार पाठक एवं कृष्ण कुमार पाण्डेय, मीडिया प्रभारी जय शंकर भारद्वाज तथा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय बैसवार व शिक्षा निकेतन इंटर कालेज ओबरा के प्रबंधक राकेश मिश्रा सहित समिति के सभी वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।जहां बैठक समिति के सदस्यों ने आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं दुर्गा पूजा को श्रद्धा, उत्साह एवं आपसी सहयोग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

error: Content is protected !!