Last Updated:
किलियन एमबाप्पे ने रियाल मैड्रिड के लिए पेनल्टी को गोल में बदलकर ओसासुना पर 1-0 से जीत दिलाई. रियाल मैड्रिड ने नए सत्र की शुरुआत जीत से की, बार्सिलोना ने भी मालोर्का पर 3-0 से जीत दर्ज की.
किलियन एमबाप्पे
मैड्रिड: किलियन एमबाप्पे ने रियाल मैड्रिड के साथ अपने दूसरे सीजन की शानदार शुरुआत करते हुए पेनल्टी को गोल में बदला, जिससे उनकी टीम ने मंगलवार को स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा के अपने पहले मैच में ओसासुना पर 1-0 से जीत दर्ज की.
पिछले सत्र में रियाल मैड्रिड से जुड़ने वाले एमबाप्पे ने 51वें मिनट में पेनल्टी किक को गोल में बदलकर मेजबान टीम को जीत दिलाई. एमबाप्पे ने इस तरह से रियाल मैड्रिड के साथ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा. उन्होंने पिछले सत्र में क्लब की तरफ से सर्वाधिक गोल किए थे.
रियाल मैड्रिड ने इस तरह से अपने चिर प्रतिद्वंदी बार्सिलोना की तरह नए सत्र की जीत से शुरुआत की. बार्सिलोना ने शनिवार को मालोर्का पर 3-0 की आसान जीत दर्ज की थी. पिछले सत्र में रियाल मैड्रिड स्पेनिश लीग में बार्सिलोना के बाद दूसरे स्थान पर रहा था. ओसासुना नौवें स्थान पर रहा था.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें


