Last Updated:
आमिर खान बीते काफी समय से अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं. अब फाइनली उन्होंने अपनी करीबी दोस्त गौरी स्प्रैट से मुंबई के बांद्रा वाले घर में आज 5 जुलाई को शादी रचा ली है. दोनों की शादी की पहली फोटो भी सामने आ गई है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ रविवार, 5 जुलाई को शादी कर ली है. दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल वाले घर में बेहद निजी समारोह में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई. शादी की पहली फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारे नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी. कपल ने ये शादी अपने मुंबई के बांद्रा वाले घर में बड़ी ही सादगी से रचाई है. दोनों 25 साल से एक-दूसरे के कॉन्टेक्ट में हैं. लेकिन दोनों ने एक दूसरे को डेट करना 2 साल पहले ही किया है.
सामने आई शादी की पहली फोटो
61 की उम्र में आमिर खान ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट संग शादी रचा ली है. अब उनकी पहली फोटो भी सामने आ चुकी है. इस फोटो में दोनों बेहद सादगी वाले लिबास में नजर आ रहे हैं. परिवार के साथ बैठकर दोनों ने शादी रचाई. आमिर खान ने 60वें बर्थडे मीडिया के साथ मीट एंड ग्रीट में गौरी को मिलवाया था और कंफर्म किया था कि वह उनके साथ रिश्ते में हैं और दोनों जल्द एक दूसरे के होने वाले हैं.
View this post on Instagram












