—Advertisement—

डबिंग रूम में आमिर खान का रूप देख दंग थी हीरोइन, ‘रंगीला’ की रिलीज से पहले लिखा फैन लेटर, सच हुई भविष्यवाणी

Author Picture
Published On: July 5, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

‘फरफेक्ट’ फिल्मी करियर के उलट आमिर खान की निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही. वे अब अपनी दोस्त गौरी स्प्रैट संग शादी के चलते सुर्खियों में हैं. इस बीच उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रंगीला’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा चर्चा में है. कहते हैं कि उर्मिला मातोंडकर अपने कोस्टार आमिर खान की शानदार एक्टिंग से इतना प्रभावित हुई थीं कि उन्होंने उनके नाम किसी फैन की तरह लेटर लिखा था. उर्मिला ने उनसे जो कहा, वो आगे चलकर सच साबित हुआ, मगर हीरोइन का फैन लेटर यादगार किस्सा बन गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आमिर खान को ‘रंगीला’ ने स्टार बना दिया था. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली: 61 साल के आमिर खान की जिंदगी में खूबसूरत मोड़ आया है. किरण राव से तलाक के बाद लोग सोच रहे थे कि आमिर खान अब बाकी की जिंदगी अकेले गुजार देंगे. मगर उन्होंने सबको चौंकाते हुए तीसरी बार शादी की. उन्होंने 20 साल पुरानी दोस्त को हमसफर बना लिया. आमिर खान की निजी जिंदगी भले उतार-चढ़ाव से भरी हो, मगर उनका फिल्मी सफर बेजोड़ रहा है. आज उनके भले करोड़ों फैंस हैं, जो उन्हें लेटर लिखते हैं. मगर करियर की शुरुआत में जब उनके पीछे कोई नहीं था, तब एक हीरोइन उनकी बड़ी फैन थी.

किस्सा तब का है, जब आमिर खान अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रंगीला’ में काम कर रहे थे. फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, मगर उनकी कोस्टार उर्मिला मातोंडकर ने उनके टैलेंट से उनके उज्ज्वल भविष्य को भांप लिया था. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की डबिंग के वक्त एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने आमिर खान की एक्टिंग पर गौर किया. वे इतनी इम्प्रेस हुईं कि खुद को रोक नहीं पाईं. उन्होंने तुरंत आमिर को एक पर्सनल लेटर लिख डाला. मजेदार बात यह है कि उस वक्त तक न तो पब्लिक और न ही क्रिटिक्स ने आमिर के इस काम को देखा था. उर्मिला ने साल 2021 में एक डांस रियलिटी शो में यह किस्सा सुनाया था. उन्होंने आमिर को लेटर में लिखा था, ‘इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद आपको तारीफों के ढेर सारे लेटर्स और अवॉर्ड्स मिलने वाले हैं, लेकिन यह आपका पहला फैन लेटर होगा.’

फिल्म ‘रंगीला’ का एक सीन. (फोटो साभार: IMDb)

तिकड़ी ने किया था कमाल
राम गोपाल वर्मा के डायरेक्शन में बनी ‘रंगीला’ को लोग भूल नहीं पाए हैं. आमिर खान, उर्मिला मातोंडकर और जैकी श्रॉफ की तिकड़ी ने रोमांटिक-ड्रामा में कमाल का काम किया था. फिल्म की कहानी और किरदारों के साथ-साथ इसका म्यूजिक भी ऑल-टाइम हिट रहा. फिल्म से म्यूजिक लीजेंड एआर रहमान ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और उनके गानों ने हर तरफ धूम मचा दी थी. उर्मिला के लिए भी फिल्म मील का पत्थर साबित हुई. उनके ग्लैमरस अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग ने उन्हें रातों-रात बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों की कतार में ला खड़ा किया था.

रसूखदार फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं आमिर खान
आमिर खान फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ही बड़े और रसूखदार फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. प्रोड्यूसर ताहिर हुसैन के बेटे और डायरेक्टर नासिर हुसैन के भतीजे आमिर के भाई फैसल खान भी एक्टर हैं. आमिर खान के कजिन मंसूर खान ने ‘कयामत से कयामत तक’ जैसी आइकॉनिक फिल्में डायरेक्ट की हैं. निजी जिंदगी की बात करें तो आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे जुनैद और आयरा खान हैं. किरण राव के साथ उनकी दूसरी शादी से उनका एक बेटा आजाद राव खान है. हालांकि, किरण राव से अलग होने के बाद भी दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं. एक्टर की अब तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ तस्वीरें छाई हुई हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X