Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान ने पहली बार अपने पिता सलीम खान की गंभीर बीमारी को लेकर दिल दहला देने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जब सलीम खान ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती थे, तब डॉक्टरों ने परिवार से कह दिया था कि शायद हम सलीम खान को बचाया न जा सके. यह सुनकर सोहेल पूरी तरह टूट गए थे और उन्हें लगा था कि अगर उनके पिता को कुछ हो गया तो वह खुद को संभाल नहीं पाएंगे.
सोहेल खान ने शेयर की अपनी फीलिंग्स
नई दिल्ली. अभिनेता और फिल्ममेकर सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो ‘अलायंस’ में नजर आ रहे हैं. शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने अपने पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत को लेकर एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे याद कर वह भावुक हो गए.
सोहेल ने अपनी को-कंटेस्टेंट डेलबार आर्या से बात करते हुए बताया कि इस साल फरवरी में जब सलीम खान को ब्रेन हेमरेज हुआ था, तब उन्हें करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा. उस मुश्किल दौर में डॉक्टरों ने परिवार से कहा था कि शायद वह सलीम खान को बचा न पाएं. यह सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी.
पिता को खोने का था डर
सोहेल ने अपनी बाचतीत में बताया कि वह अपना ज्यादातर वक्त अपने माता-पिता के साथ बिताते हैं, क्योंकि उनके लिए समय से बड़ा कोई तोहफा नहीं होता. उन्होंने कहा, ‘मेरे बच्चे अभी छोटे हैं. उनके पास पूरा जीवन पड़ा है. लेकिन मेरे माता-पिता अब उम्रदराज़ हैं. इसलिए मैं जितना हो सके, उनके साथ समय बिताना चाहता हूं. लेकिन जब उस वक्त डॉक्टर ने कहा कि शायद हम सलीम खान को बचा न पाए, ये सुनक मेरे पैरों तले जमीन निकल गई थी.
डॉक्टर की बात सुन टूट गए थे एक्टर
सोहेल ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा, मैं उस वक्त बस यही सोच रहा था कि हम उनके बिना क्या करेंगे. मैं बयां भी नहीं कर सकता था कि अगर पापा को कुछ हो गया तो मैं कैसे संभलूंगा. मेरे लिए मेरे माता-पिता ही मेरी पूरी दुनिया हैं. सोहेल की इस बात ने शो में मौजूद सभी लोगों को भावुक कर दिया. उन्होंने कहा कि माता-पिता के साथ बिताया गया हर पल बेहद कीमती होता है और वह उनकी मौजूदगी को कभी हल्के में नहीं लेते.
बता दें कि शनिवार को सलमान खान ने भी अपने छोटे भाई सोहेल का हौसला बढ़ाया. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ‘Best Wishes Brother” और सोहेल को टैग किया. गौरलतब है कि सोहेल इन दिनों ‘अलायंस’ शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं, जिसे अभिनेता कुणाल खेमू होस्ट कर रहे हैं. यह रियलिटी शो हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होता है.
About the Author
.jpeg)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें












