Last Updated:
आमिर खान ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी की. मुंबई में घर पर रजिस्टर मैरिज हुई, जिसमें परिवार और दोस्त शामिल थे. इरफान पठान ने बधाई दी.
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने 61 साल की उम्र में तीसरी शादी रचाई. वह दो साल से गौरी स्प्रैट संग रिश्ते में थे और आज इस प्यार को उन्होंने नया नाम दिया. मुंबई में सिंपल तरीके से घर पर ही दोनों ने 5 जुलाई 2026 को रिजस्टर मैरिज की. इस दौरान आमिर खान का परिवार, दोस्त और राजनेता से लेकर बॉलीवुड सितारे भी नजर आए. आमिर-गौरी की शादी से अब एक इनसाइड वीडियो सामने आया है जिसमें शादी का एक एक खास पल नजर आ रहा है.
दरअसल इस वीडियो को आमिर खान के अजीज दोस्त और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने शेयर किया है. उन्होंने शादी की बधाई देते हुए कहा, ‘अल्लाह खुशियां और अनगिनत दुआएं दें’.
आमिर खान की शादी पर क्या बोले इरफान पठान
इरफान पठान ने एक्स पर लिखा, “प्रिय आमिर भाई और गौरी, आपकी शादी पर बहुत-बहुत बधाई. आप दोनों को जिंदगी भर प्यार, खुशी, हंसी और साथ की दुआएं. अल्लाह आपके इस खूबसूरत सफर में कभी न खत्म होने वाली खुशियां और अनगिनत दुआएं दे. आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं, एक बार फिर बधाई.”
View this post on Instagram












