—Advertisement—

सामने आई प्रेजेंटर्स और परफॉर्मर्स की पूरी लिस्ट, प्रियंका चोपड़ा समेत कई स्टार्स लगाएंगे ग्लैमर का तड़का

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का भव्य समारोह आज रात लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में हो रहा है. दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड समारोहों में से एक एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2026 को लेकर खूब तैयारियां की गई है. इस साल के लिए प्रेजेंटर्स और परफॉर्मर्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का भव्य समारोह

भारत में दर्शक इस समारोह को कल यानी 16 मार्च की सुबह देख सकते हैं. हर साल की तरह इस बार भी रेड कार्पेट, स्टार प्रेजेंटर्स, म्यूजिकल परफॉर्मेंस और इमोशनल स्पीच के साथ ये समारोह जादुई होने वाला है.

कोनन क्रिस्टोफर ओ’ब्रायन करेंगे होस्ट

इस बार के समारोह को मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट कोनन क्रिस्टोफर ओ’ब्रायन होस्ट कर रहे हैं. अपनी जबरदस्त कॉमेडी अंदाज के लिए जाने जाने वाले ओ’ब्रायन समारोह में एंटरटेनमें का तड़का लगाते नजर आने वाले हैं.इसमें भारतीय दर्शकों की खास दिलचस्पी देखने को मिलती है. बीते कुछ सालों में भारत में ऑस्कर को लेकर लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं.इसके पीछे की वजह ये है कि भारतीय कलाकार और फिल्में इंटरनेशनल लेवल पर भी लगातार अपनी जगह बना रहे हैं.

प्रेजेंटर के तौर पर होंगी प्रियंका चोपड़ा

यहां भारतीय दर्शकों के लिए एक खास बात ये है कि इस बार भी प्रेजेंटर के तौर पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनास ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आने वाली हैं. भारतीय ऑडियंस के लिए ये एक अच्छी खबर साबित होगी. क्योंकि प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड में भी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. ऑस्कर 2026 में कई खास म्यूजिकल परफॉर्मेंस भी देखने को मिलने वाले हैं. समारोह में फिल्म सिनर्स का चर्चित गाना “आई लाइड टू यू” भी पेश किया जाएगा. इस गाने को मंच पर माइल्स कैटन और राफेल सादिक परफॉर्म करेंगे.

इसके अलावा मशहूर गायक जोश ग्रोबन भी इस समारोह में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. वह लॉस एंजिलिस मास्टर कोराले के साथ मिलकर एक शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस देने वाले हैं, जिसे कार्यक्रम के खास आकर्षणों में गिना जा रहा है.गौरतलब है कि प्रेजेंटर्स की लिस्ट में कई बड़े सितारे शामिल हैं. इस सूची में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, ऐन हैथवे, निकोल किडमैन, पेड्रो पास्कल और सिगॉर्नी वीवर जैसे दिग्गज कलाकारों के नाम शामिल हैं.

रेड कार्पेट पर रहेगा ग्लैमर का जलवा

ऑस्कर का रेड कार्पेट हर साल फैशन और ग्लैमर का बड़ा मंच होता है. दुनिया भर के डिजाइनर सितारों को खास अंदाज में तैयार करते हैं और फैंस हर लुक पर अपनी नजरें टिकाए रहते हैं. इस साल ऑस्कर में कई फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, रेड कार्पेट की चमक, शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस और भावुक स्पीच के साथ ऑस्कर 2026 एक बार फिर सिनेमा के सबसे बड़े जश्न के तौर पर दर्शकों का दिल जीतेगा.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X