—Advertisement—

Messi India Tour LIVE: मेसी के शो में वो झंडा किसका था? TMC का सनसनीखेज दावा, कहा- ये बांग्ला विरोधियों की बहुत बड़ी साजिश

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Lionel Messi GOAT Tour LIVE: कोलकाता में फुटबॉल के भगवान लियोनल मेसी को देखने का सपना एक बुरे सपने में बदल गया. साल्ट लेक स्टेडियम में हजारों फैंस की उम्मीदें तब टूट गईं जब मेसी सिर्फ कुछ मिनटों के लिए आए और चले गए. इसके बाद गुस्साए फैंस ने स्टेडियम में जमकर तोड़फोड़ की. कुर्सियां तोड़ी गईं और बैरिकेड्स उखाड़ फेंके गए. इस बवाल के बीच पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि निराश फैंस का पैसा वापस किया जाएगा. वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस कुप्रबंधन के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है. सरकार ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी बना दी है. यह घटना खेल प्रेमियों के लिए किसी झटके से कम नहीं थी.

आखिर क्यों बेकाबू हो गए मेसी के फैंस?

फैंस को उम्मीद थी कि मेसी मैदान पर कुछ देर खेलेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. डीजीपी राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि मेसी का खेलना प्लान का हिस्सा नहीं था. वह सिर्फ भीड़ का अभिवादन करने आए थे. वह मुश्किल से 10 मिनट रुके. भीड़ ज्यादा थी और मेसी आयोजकों से घिरे रहे. इसलिए ज्यादातर लोग उन्हें देख भी नहीं पाए. मेसी के बिना खेले वापस जाने से फैंस खुद को ठगा महसूस करने लगे. इसी बात से नाराज होकर उन्होंने बवाल काट दिया.

क्या टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा?

डीजीपी ने साफ कर दिया है कि आयोजकों ने रिफंड की बात मानी है. उन्होंने कहा कि आयोजकों ने लिखकर दिया है कि वे पैसा लौटाएंगे. पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि हर फैन को उसका पैसा वापस मिले. सरकार ने यह भी जांचने के लिए कमेटी बनाई है कि क्या आयोजकों ने टिकट बेचते समय झूठे वादे किए थे. यह फैंस के लिए थोड़ी राहत की खबर है. डीजीपी ने कहा कि सरकार हर पहलू की जांच कर रही है ताकि किसी के साथ अन्याय न हो.

ममता बनर्जी ने क्यों मांगी माफी?

सीएम ममता बनर्जी खुद इस घटना से बहुत दुखी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर मेसी और उनके फैंस से माफी मांगी. उन्होंने लिखा कि वह खुद स्टेडियम जा रही थीं. लेकिन कुप्रबंधन देखकर हैरान रह गईं. उन्होंने इस खराब घटना के लिए दिल से माफी मांगी है. ममता ने रिटायर्ड जज आशिम कुमार रे की अध्यक्षता में जांच के आदेश दे दिए हैं. अब मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी इस पूरे फजीहत की जांच करेंगे और जिम्मेदारी तय करेंगे.

December 13, 202519:59 IST

Messi India Tour LIVE: कोलकाता हंगामे पर बाइचुंग भूटिया का बयान

पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया ने कोलकाता में हुए हंगामे को लेकर, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे लगता है कि आयोजकों ने अपना बेस्ट किया, लेकिन कभी-कभी हालात कंट्रोल से बाहर हो जाते हैं, खासकर VIP कल्चर – बहुत सारे VIPs को रोकना आयोजकों के लिए भी बहुत मुश्किल हो जाता है, जिन्हें वहां नहीं होना चाहिए था, मुझे लगता है कि वे अंदर घुस गए और भीड़ बढ़ा दी.’

December 13, 202519:16 IST

Messi India Tour LIVE: कोलकाता मेसी इवेंट बवाल मामले में केस दर्ज

मेसी इवेंट के बाद स्टेडियम में बवाल घटना के संबंध में स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला बीडीएन साउथ पुलिस स्टेशन केस संख्या 216/25 दिनांक 13/12/25 के तहत धारा 192/324(4)(5)/326(5)/132/121(1)/121(2)/45/46 बीएनएस और धारा 9 एमपीओ अधिनियम और धारा 3 पीडीपीपी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है. इस संबंध में जांच जारी है.

December 13, 202519:01 IST

Lionel Messi Live: क्या मेसी मिलेने भारत आए हैं विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली लंदन से वापस भारत लौटे हैं. मुंबई एयरपोर्ट विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ स्पॉट किए गए. ऐसे में अटकलें लगाई जा रही है कि विराट कोहली 14 दिसंबर को मुंबई में लियोनेल मेसी से मिल सकते हैं.

December 13, 202518:25 IST

Lionel Messi Live: तौसीफ रहमान का बयान- प्राइवेट कंपनी के मिस मैनेजमेंट से हुई भगदड़

टीएमसी के प्रवक्ता तौसीफ रहमान ने कहा जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था. यहां पहले कई कार्यक्रम हुए है. ये प्राइवेट कंपनी का मिस मैनेजमेंट है. इससे टीएमसी का कोई लेना देना नहीं, ये सरकार का प्रोग्राम नहीं था. पूरा प्रबंधन निजी कंपनी के अंदर था. इसके पीछे बांग्ला विरोधियों का हाथ है. एक अलग झंडा भी देखा गया और नारा लगाया गया जिससे लोगों को तकलीफ होती है. मैं झंडे का नाम नहीं लूंगा, जांच बैठा दी गई है.

December 13, 202518:15 IST

Lionel Messi Live: हैदराबाद पहुंचे लियोनेल मेसी ने की आलोचना

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में इवेंट के बाद लियोनेल मेसी हैदराबाद पहुंच गए हैं. मेसी GOAT इंडिया टूर 2025 के लिए यहां आए हैं. मेसी 14 साल बाद भारत आए हैं.

December 13, 202518:15 IST

Lionel Messi Live: पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य

December 13, 202517:51 IST

Lionel Messi Live: मेसी के साथ टीएमसी विधायक की वाइफ की तस्वीर वायरल

साल्ट लेक स्टेडियम में हंगामे के बीच टीएमसी विधायक राज चक्रवर्ती की पत्नी की सुभाश्री गांगुली की मेसी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कोलकाता में मेसी के इवेंट के बाद स्टेडियम में जमकर बवाल हुआ.

December 13, 202517:39 IST

Lionel Messi Live: 14 दिसंबर को मुंबई पहुंचेंगे मेसी

मुंबई में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की ग्रैफिटी का अनावरण किया गया. स्टार फुटबॉलर अपने GOAT इंडिया टूर 2025 के लिए भारत में हैं और 14 दिसंबर को मुंबई आएंगे.

 

 

December 13, 202517:38 IST

Messi Event LIVE: आज की इमेज खराब हो गई: कांग्रेस

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने मेस्सी के कोलकाता इवेंट में हुई अफरा-तफरी पर कहा, ‘बंगाल की सरकार का प्रशासनिक ढांचा खराब हो गया है. सरकार का इसपर कोई नियंत्रण नहीं है. आज सारे विश्व में बंगाल की तस्वीर जो गिरी है इसकी जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी… एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ी के आने पर ऐसा कुप्रबंधन क्यों? सरकार और खेल मंत्रालय को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. ये लोग सरकार चलाना नहीं चाहते हैं.’

December 13, 202517:12 IST

Lionel Messi Live: सीएम ममता बर्नजी ने फैंस से मांगी माफी

लियोनेल मेस्सी के कार्यक्रम के दौरान साल्ट लेक स्टेडियम में मची अफरा-तफरी कानून-व्यवस्था के बड़े मामले में तब्दील हो गई. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए और फुटबॉल के इस दिग्गज खिलाड़ी को देखने से वंचित रह गए प्रशंसकों से माफी मांगी.

December 13, 202516:29 IST

Lionle Messi Live: हैदराबाद में मेसी के इवेंट की तैयारी को लेकर कमिश्नर सुधीर बाबू ने लिया जायजा

कोलकाता में हुई अफरा-तफरी के बाद अब सारा ध्यान हैदराबाद पर केंद्रित हो गया है. हैदराबाद के कमिश्नर सुधीर बाबू ने की यहां तैयारियों का स्तर अलग है. 4000 अधिकारी यहां मौजूद हैं. हम आयोजकों से लगातार बातचीत कर रहे हैं. हम कोलकाता की तुलना में काफी आगे हैं.

December 13, 202515:04 IST

Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: मेसी GOAT इंडिया टूर के आयोजन क गिरफ्तार

कोलकाता में मेसी GOAT इंडिया टूर 2025 के आयोजन को सताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मेसी पहुंचे थे, लेकिन फैंस को उनकी झलक तक देखने को नहीं मिला. इस कारण स्टेडियम में भारी हंगामा हुआ है.

December 13, 202514:31 IST

Lionel Messi India LIVE: फैंस ने की टेंट में आग लगाने की कोशिश

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भगदड़ के बाद फैंस ने टेंट में आग लगाने की भी कोशिश की. मेस्सी को नहीं देख पाने के कारण फैंस में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है.

December 13, 202512:53 IST

Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: ‘हमने इस इवेंट के लिए इतना पैसा दिया’

मेसी की झलक न पाने को लेकर फैंस गुस्से में हैं. उनके एक फैन ने कहा, ‘हमने इस इवेंट के लिए इतना पैसा दिया है और सबसे जरूरी बात यह है कि मेसी इस इवेंट के लिए आए हैं और हमने उन्हें क्या मैसेज दिया… खेल मंत्री मेसी के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और सब लोग भीड़ को संभालने की कोशिश कर रहे हैं… मुझे शाहरुख खान के बारे में नहीं पता, कि वह आए या नहीं… यह इवेंट मैनेजमेंट और सरकार दोनों के लिए बहुत शर्मनाक है.’

December 13, 202512:35 IST

Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: गुस्साए फैंस ने मैनेजमेंट पर नाराजगी जताई

गुस्साए फैंस ने इवेंट के मैनेज करने वालों के प्रति नाराजगी जताई और आयोजकों की आलोचना की. फैंस इवेंट के ऑर्गनाइजर्स के खिलाफ गुस्सा निकाल रहे हैं, क्योंकि उन्हें लेजेंडरी फुटबॉल स्टार की एक झलक भी नहीं मिल पाई. कुछ लोगों ने तो बैरिकेड्स भी तोड़ दिए.

December 13, 202512:32 IST

Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: कोलकाता में भारी अफरा-तफरी की खबर

एक वायरल सोशल मीडिया वीडियो में देखा जा सकता है कि लियोनेल मेसी के जल्दी चले जाने के बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में सीटें तोड़ दीं. जोरदार हूटिंग की आवाजें सुनाई दीं. इतना ही नहीं गुस्साए फैंस ने पुलिस और अधिकारियों पर बोतलें और पानी के पैकेट भी फेंके.

December 13, 202512:28 IST

Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: स्टेडियम में फैंस ने किया बवाल

मेसी के स्टेडयम के निकलते ही स्टैंड्स में अफरा-तफरी मच गई. लियोनेल मेसी स्टेडियम से जल्दी निकले, जिसके बाद फैंस की भीड़ ने प्लास्टिक की बोतलें और पैकेट फेंके. भीड़ बहुत ज्यादा थी और खिलाड़ियों को चलने के लिए मुश्किल से जगह मिल रही थी. इसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया.

December 13, 202512:07 IST

Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: मोहन बागान ने लियोनेल मेसी को जर्सी गिफ्ट की

मोहन बागान के देबाशीष दत्ता ने लियोनेल मेसी को मोहन बागान की जर्सी गिफ्ट की, जिसके पीछे उनका नाम छपा हुआ था. हजारों फैंस स्टेडियम में मेसी की एक झलक पाने को बेताब दिखे. सभी फैंस से मिलने के लिए मेसी ने स्टेडियम का चक्कर लगाया.

December 13, 202512:00 IST

Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: फैंस के बीच पहुंचे मेसी

लियोनेल मेसी ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस का अभिवादन किया. उनकी पहली झलक देखते ही पूरा स्टेडियम फैंस मेसी-मेसी चिल्लाने लगा. उन्होंने मोहन बागान के सेक्रेटरी श्रींजय बोस से भी मुलाकात की और उनके कोट पर ऑटोग्राफ दिया. खेल मंत्री अरूप बिस्वास भी इस इवेंट का हिस्सा थे.

December 13, 202511:44 IST

Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: लियोनेल मेसी सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंचे

लियोनेल मेसी कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम पहुंच गए हैं. उनके साथ लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी हैं. फैंस की भीड़ ने जोरदार ‘मेसी, मेसी’ के नारों से उनका स्वागत किया. मेसी भी फैंस को इस जबरदस्त उत्साह को देखकर काफी खुश नजर आए.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X