July 14, 2026 5:24 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

विद्यार्थी परिषद ने धारतीडोलवा बस्ती में बांटी शिक्षण सामग्री, बच्चों के चेहरे खिले विण्ढमगंज (दुद्धी),

विण्ढमगंज (दुद्धी),सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस सप्ताह (6–12 जुलाई) के समापन अवसर पर विण्ढमगंज नगर इकाई द्वारा शनिवार को सामाजिक सरोकार से जुड़ा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषद के SFS (Students for Seva) आयाम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की धरतीडोलवा सेवा बस्ती का भ्रमण कर वहां रहने वाले जरूरतमंद एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बीच कॉपी, किताबें, पेन-पेंसिल सहित अन्य पठन-पाठन सामग्री तथा मिष्ठान का वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बच्चों से संवाद कर उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। नगर इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र-छात्राओं के अधिकारों और समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। उनका कहना था कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो बच्चों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है।

इस अवसर पर सोनभद्र विभाग संयोजक अमन जायसवाल, नगर मंत्री दिलीप मौर्य, नीरज कुमार, प्रियांशु कुमार, शिवमिलन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता कर परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना की। अंत में सभी ने जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए आगे भी सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया।

Prem Chand
Author: Prem Chand

जरुर पढ़ें
ताज़ा ख़बर
error: Content is protected !!