July 14, 2026 5:25 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित

ओबरा/सोनभद्र । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस के अवसर पर ओबरा नगर इकाई द्वारा हनुमान मंदिर चौराहा पर राहगीरों एवं आमजन के बीच शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भीषण गर्मी को देखते हुए सैकड़ों लोगों को शरबत वितरित कर सेवा का संदेश दिया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ सेवा, संगठन एवं संस्कार के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाती रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर सेवा कार्य आयोजित कर परिषद ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः व्यक्त किया।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने परिषद के 77 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए संगठन की विचारधारा एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ओबरा नगर मंत्री शिवम अग्रहरि, पूर्व नगर मंत्री: अनिकेत राय, सह नगर मंत्री: नीतीश चौरसिया,अंकित साह,सुजीत केशरी,SFD सयोजक: अभिमन्यु, SFS सयोजक: प्रियांशु यादव, नगर कार्यकारिणी सदस्य: विनीत गुप्ता उपस्थित रहे।

DINESH UPADHYAY
Author: DINESH UPADHYAY

सोनभद्र ब्यूरो चीफ: दिनेश उपाध्याय (ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) Digital Bharat News - एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा, सटीक एवं विश्वसनीय खबरों को जनता तक तेज़ी से पहुँचाना, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देना है। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

जरुर पढ़ें
ताज़ा ख़बर
error: Content is protected !!