July 14, 2026 5:20 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

धुरकी थाना परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ 45 पौधों का वृक्षारोपण

वरिष्ठ संवाददाता – श्रीकांत चौबे – संगमा/धुरकी/गढ़वा। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए धुरकी थाना परिसर में थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर थाना परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद कुल 45 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण अभियान के तहत आम, अमरूद, आंवला, काजू तथा विभिन्न छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी नियमित देखभाल कर ही हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं।

अभियान में शामिल सभी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। थाना परिसर में आयोजित इस अभियान से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया।

Vikash Raghuwanshi
Author: Vikash Raghuwanshi

Digital Bharat News एक विश्वसनीय वेब-आधारित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित है। देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा व विश्वसनीय खबरों के साथ हम समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का संदेश पहुँचाने का कार्य करते हैं। 🌐 Website: https://digitalbharatnews.com/ Digital Bharat News – सच के साथ, हर पल आपके साथ।

जरुर पढ़ें
ताज़ा ख़बर
error: Content is protected !!