July 14, 2026 5:19 am

Written By

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सम्बंधित जानकारी

मझिआंव में समय से पहले पूरा हुआ एसआईआर कार्य, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीएलओ एवं कर्मियों का सम्मान

वरिष्ठ संवाददाता – श्रीकांत चौबे

मझिआंव (गढ़वा)। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान-2026 के अंतर्गत मझिआंव प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 139 एवं 126 की बीएलओ सुमित्रा देवी और नीलम देवी ने शत-प्रतिशत मतदाताओं के गणना पत्र का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय से पहले सफलतापूर्वक पूरा कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्रीमती कनक ने की। उपलब्धि के उपलक्ष्य में प्रखंड कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बीएलओ सुमित्रा देवी, नीलम देवी, पर्यवेक्षक अविनाश कुमार सिंह एवं अजीत कुमार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बीडीओ ने अन्य सभी बीएलओ, वॉलंटियर एवं संबंधित कर्मियों से भी इनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेने का आह्वान किया और कहा कि समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्य से ही प्रखंड का नाम रोशन होता है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी परमानंद प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जरुर पढ़ें
ताज़ा ख़बर
error: Content is protected !!