Last Updated:
Who is marie louise: मैरी लुईस एटा बुंडेसलीगा में यूनियन बर्लिन की मेंज पर 3-1 जीत के साथ शीर्ष पांच यूरोपीय पुरुष लीग में मैच जीतने वाली पहली महिला मुख्य कोच बनीं.
मैरी लुईस एटा बुंडेसलीगा मैच
बर्लिन: मैरी लुईस एटा जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलीगा में यूनियन बर्लिन की मेंज के खिलाफ 3-1 की जीत के साथ यूरोपीय फुटबॉल की टॉप पांच पुरुष लीग में मैच जीतने वाली पहली महिला मुख्य कोच बन गईं.
अंतरिम कोच के रूप में अपने पांच मैचों के कार्यकाल के चौथे मैच में एटा ने अपनी पहली जीत का जमकर जश्न मनाया. उन्होंने कहा, ‘जीत से खुशी मिलती है. आप मैच जीतना चाहते हैं. आज की जीत से मैं बहुत खुश हूं. हमने जिस तरह से जीत हासिल की वह शानदार था.’
यह मार्च के बाद यूनियन की यह पहली जीत थी. पिछले महीने क्लब ने स्टेफेन बॉमगार्ट को बर्खास्त करके उनकी जगह एटा को मुख्य कोच नियुक्त किया था, उनके कोच बनने के बाद टीम ने एक मैच ड्रॉ खेला था जबकि दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें











