Raghav Chadha Statement: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से अलग होने के बाद बेहद तीखा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘आज हर वो सच्चा देशभक्त, जिसने खून-पसीने से पार्टी को खड़ा किया, वो या तो AAP छोड़ चुका है या छोड़ने की कगार पर है.’ राघव चड्ढा के मुताबिक, ईमानदार और मेहनतकश लोगों को अब पार्टी में काम करने की जगह नहीं दिख रही, क्योंकि पार्टी ‘गलत रास्ते’ पर चली गई है. उन्होंने दावा किया कि एक-दो नहीं बल्कि कई सांसद मिलकर पार्टी से दूरी बना रहे हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि पार्टी ‘करप्ट और कॉम्प्रोमाइज़्ड हाथों’ में चली गई है. उन्होंने ये भी साफ किया कि जो लोग AAP छोड़ रहे हैं, वो डरकर नहीं बल्कि ‘निराश, मोहभंग और नाराजगी’ की वजह से जा रहे हैं. बयान में ‘शीशमहल’ मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया. राघव चड्ढा ने कहा कि पहले ‘शीशमहल’ विवाद ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया था और अब ‘शीशमहल पार्ट-2’ जैसी तस्वीरें सामने आने से सवाल और बड़े हो गए हैं. उनके मुताबिक, यही वजह रही कि चुनाव में भी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा.