—Advertisement—

,

NH-39 पर ट्रक की चपेट में आने से दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: June 21, 2026
— filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; motionR: 0; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 78.21971;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 48;

—Advertisement—

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम सलैयाडीह में रविवार को NH-39 पर हुए सड़क हादसे में एक दिव्यांग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दशरथ (उम्र लगभग 38 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामदेव निवासी सलैयाडीह के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दशरथ अपने दिव्यांग ई-रिक्शा से कोन मोड़ चौराहे की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान दुद्धी की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

बताया जाता है कि दशरथ दोनों पैरों से दिव्यांग थे। उनके आवागमन की सुविधा के लिए सरकार द्वारा उन्हें एक छोटा दिव्यांग ई-रिक्शा (बैटरी चालित वाहन) उपलब्ध कराया गया था, जिसका उपयोग वे दैनिक आवागमन एवं अपने आवश्यक कार्यों के लिए करते थे। दुर्घटना के समय भी वे उसी ई-रिक्शा से जा रहे थे। इसके अलावा वे सरकार द्वारा मिलने वाली दिव्यांग पेंशन के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

उनकी पत्नी अंशु देवी दृष्टिबाधित हैं। परिवार में लगभग 20 वर्षीय एक पुत्र तथा 16 एवं 12 वर्ष आयु की दो पुत्रियां हैं। दशरथ की असामयिक मृत्यु से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक एवं सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

हादसे के बाद NH-39 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल ट्रक संख्या NL-01L-0343 को चिन्हित कर लिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने परिजनों को निष्पक्ष एवं उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X