—Advertisement—

विन्ढमगंज मे आज ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

Author Picture
Published On: June 21, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज (सोनभद्र) 21 जून 2026 थाना विंढमगंज क्षेत्र के कोन मोड़ के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विंढमगंज सीता मोड कोन और दुद्धी मार्ग पर अक्सर होती है एक्सीडेंट इसके बावजूद भी शासन प्रशासन की ओर से वहां पर किसी भी प्रकार का कोई सुरक्षा का ब्यवस्था नहीं रखा गया है दूसरी तरफ एक्सीडेंट का वजह भी स्थानीय लोग लव कुश चंद्रवंशी जितेंद्र कुमार अजय कुमार मुकेश कुमार इत्यादि ने बताया कि टेंपो चालक जो झारखंड राज्य से नशे में होकर गाड़ियां जो चलाते हैं वह अक्सर एक्सीडेंट की वजह होता है और वहां से फरार भी हो जाते हैं दूसरे तरफ बस स्टैंड मोड़ पर होने के वजह से और पटरिया पर बस, टेम्पो खड़े होने की वजह से भी एक्सीडेंट का पूरा-पूरा चांस बना रहता है जिससे कभी-कभी एक्सीडेंट होता ही रहता है जिसके वजह से आज एक्सीडेंट होने के बाद ट्रक चालक भागने में कामयाब रहा ट्रक संख्या NL 01 L 0343 दुद्धी की ओर से आ रहा था। वहीं दशरथ (30 वर्ष) पुत्र रामदेव, निवासी सलैयाडीह, थाना विंढमगंज, जनपद सोनभद्र अपनी बाइक से विंढमगंज बाजार की ओर जा रहे थे। कोन मोड़ के समीप दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची विन्ढमगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस दुद्धी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक की तलाश की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X