—Advertisement—

Lionel Messi World record: फीफा विश्व कप में लियोनल मेसी ने रचा इतिहास, दुनिया में कोई नहीं कर पाया ये काम

Author Picture
Published On: July 4, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Lionel Messi FIFA World cup: अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी ने फीफा विश्व कप 2026 में इतिहास रच दिया. राउंड ऑफ 32 में मेसी अर्जेंटीना के लिए काबो वर्दे के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. इस मैच में मेसी ने 29वें मिनट में पहला गोल दागा. इस गोल के साथ ही उनके नाम एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

Zoom

लियोनल मेसी ने फीफा विश्व कप में बनाया नया कीर्तिमान

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. राउंड ऑफ 32 में काबो वर्दे के खिलाफ मेसी ने जब 29वें मिनट में गोल दागा तो पूरा स्टेडियम झूम उठा. इस गोल के साथ ही मेसी ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. सिर्फ इतना ही नहीं, लियोनल मेसी ने मैच की शुरुआत के साथ ही कीर्तिमान बना दिया था. दरअसल, मेसी फीफा विश्व कप में 30 मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं.

फीफा विश्व कप में 30 मैच खेलने के रिकॉर्ड के अलावा मेसी ने विश्व कप में 20 गोल के आंकड़े को भी पार किया. ऐसा करने वाले मेसी दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं. इसके अलावा विश्व कप के मौजूदा संस्करण में यह मेस्सी का 7वां गोल था. इस गोल के साथ ही मेसी अब गोल्डन बूट की रेस में फ्रांस के दिग्गज किलियन एम्बाप्पे को पीछे छोड़ दिया है. काबो वर्दे के खिलाफ मेसी के इस गोल का मतलब यह भी है कि उन्होंने फीफा विश्व कप में अपने पिछले लगातार 8 मैचों में गोल किए हैं.

अर्जेंटीना ने काबो वर्दे को 3-2 से हराया

वहीं, राउंड ऑफ 32 में खेले गए अर्जेंटीना और काबो वर्दे के बीच मुकाबले की बात करें तो इसका बहुत ही रोमांचक अंत हुआ है. मैच में लियोनल मेसी ने जरूर पहला गोल किया था, लेकिन कबो वर्दे के लिए डेरॉय डुआर्टे ने 59वें मिनट में गोल करके स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया. निर्धारित 90 मिनट के खेल तक दोनों ही टीमें इसके बाद गोल नहीं कर पाई. ऐसे में मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया.

एक्स्ट्रा टाइम में अर्जेंटीना के लिए लिसैंड्रो मार्टिनेज ने 93वें गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया, लेकिन मैच में रोमांच की सारी हदें तब पार हो गई जब काबो वर्दे के लिए सिडनी लोपेज कैब्राल ने स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया. हालांकि, एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में अर्जेंटीना के लिए क्रिस्टियन रोमेरो ने 110वें मिनट गोल कर अपनी टीम की जीत को 3-2 से पक्का किया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X