Last Updated:
सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने के लिए तैयार हैं. उन्होंने हाल ही में खुद कन्फर्म किया है कि वह 5 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. आमिर के मुंबई स्थित घर पर होने जा रही इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे. आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में करीब 150 मेहमानों के मौजूद होने की उम्मीद है. इस खबर के सामने आते ही फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर गौरी स्प्रैट कौन हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. 61 साल की उम्र में वह तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं. आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को शादी करेंगे, जिसकी पुष्टि उन्होंने खुद की है. आमिर खान के मुंबई वाले घर पर होने जा रही इस शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

इस खबर के सामने आते ही आमिर खान के फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि आखिर उनकी होने वाली तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट कौन हैं और आमिर के साथ उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई. गौरी के बारे में ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मां तमिलियन और पिता आइरिश हैं.

गौरी स्प्रैट के दादा फ्रीडम फाइटर रह चुके हैं. पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में डिग्री ली है. इसके अलावा वह प्रोफेशनल हेयरड्रेसर भी हैं. गौरी का एक 6 साल का बेटा भी है, हालांकि उनके पहले पति के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर करियर की बात करें, तो वह इस वक्त गौरी स्प्रैट, आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस आमिर खान फिल्म्स में ही काम कर रही हैं.
आमिर खान और गौरी 5 जुलाई को एक छोटे से जश्न में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर की तीसरी शादी में करीब 150 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इस जश्न में कपल के परिवार के करीबी लोग, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी चुनिंदा हस्तियां शामिल होंगी.

आमिर खान ने साल 2025 में अपने जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड गौरी से मिलवाया था. तब मुंबई में मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी. उन्होंने बताया था कि वे दोनों एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले ही दोनों दोबारा संपर्क में आए और उनके बीच नजदीकियां बढ़ना शुरू हुईं.

अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए आमिर ने कहा था, ‘हमारी मुलाकात अचानक हुई, फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और सब कुछ बेहद स्वाभाविक तरीके से आगे बढ़ा.’ आमिर ने यह भी दिलचस्प खुलासा किया था कि गौरी ने उनकी सिर्फ कुछ चुनिंदा फिल्में जैसे ‘लगान’ और ‘दंगल’ ही देखी हैं. वह अभी भी बॉलीवुड की इस चकाचौंध और दीवानगी को समझने की कोशिश कर रही हैं.

गौरी के साथ आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी. सुपरस्टार ने पहली शादी साल 1986 में रीना दत्ता से की थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं- बेटी आयरा खान और बेटा जुनैद खान. शादी के करीब 16 साल बाद 2002 में आमिर और रीना ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था. जुनैद हाल ही में बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं, वहीं आयरा की शादी हो चुकी है.

रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में मशहूर फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी की थी. साल 2021 में इस कपल ने भी अलग होने का फैसला कर सबको चौंका दिया था. सरोगेसी से जन्मा उनका एक बेटा है, जिसका नाम आजाद है. खास बात यह है कि आमिर की अपनी दोनों पूर्व पत्नियों रीना और किरण के साथ आज भी अच्छे रिश्ते हैं.












