Last Updated:
गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है, जिसकी गाज बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के आशियाने पर भी गिरी है. नियमों का उल्लंघन करते हुए उनके घर के बाहर सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध हिस्से को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया. कार्रवाई के दौरान खुद एक्टर भी मौके पर पहुंचे और डीटीपी अधिकारी से स्थिति की जानकारी ली. अब कार्रवाई के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर बने अवैध निर्माण को हटाया गया.
नई दिल्ली. गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-3 (एस ब्लॉक) में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए एक बार फिर अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस अभियान की शुरुआत बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर से हुई. उनके घर के बाहर सरकारी जमीन पर जो टाइल्स लगाई गई थीं, उन्हें टीम ने हटाया. अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान एक्टर ने टीम का पूरा सहयोग किया और किसी तरह का विरोध नहीं जताया.
शुक्रवार को शुरू हुए इस अभियान के तहत विभाग ने एक अवैध पीजी को सील किया गया, स्टिल्ट पार्किंग एरिया से अवैध निर्माण हटाए और करीब 30 घरों के बाहर सरकारी जमीन पर किए गए कब्जों को पूरी तरह साफ कर दिया. इस दौरान चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर भी कार्रवाई की गई और अवैध निर्माण को हटाया गया. इसके अलावा डीटीपी की टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए गार्डन, गार्ड रूम, लोहे की ग्रिल, चबूतरे और गमलों समेत तमाम पक्के और अस्थाई निर्माणों को जमींदोज कर दिया.
Gurugram: DLF Phase 3 में अभिनेता Chandrachur Singh के घर के बाहर चला DTP का बुलडोजर।
सड़क की जमीन पर बनी दीवार और पेड़-पौधे हटाए गए।
DTP Amit Madholia ने कार्रवाई की जानकारी फिल्म अभिनेता को दी। pic.twitter.com/crlubZDldu












