—Advertisement—

न रीना रॉय-न रेखा और न ही जीनत अमान, ये एक्ट्रेस हैं शत्रुघ्न सिन्हा की सबसे खास, बताई वजह

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Shatrughan Sinha:
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए. उन्होंने गुजरे जमाने की अपनी सबसे पसंदीदा अदाकारा और को-स्टार के बारे में खुलकर बात की. साथ ही वो कहते हैं कि भले ही वो अमिताभ बच्चन के दोस्त थे, लेकिन हमेशा से वो धर्मेंद्र की कला के मुरीद रहे हैं.

Zoom

शत्रुघ्न सिन्हा ने न्यूज18 से खास बातचीत की.

नई दिल्ली. 70-80 के दशक के बॉलीवुड सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा का इंडस्ट्री में जलवा था. एक्टर ने अपने करियर के दौरान कई एक्ट्रेसेस संग सुपरहिट फिल्में देकर अपने अभिनय का लोहा मनवाया. रीना रॉय, परवीन बॉबी, जीनत अमान, जया बच्चन, हेमा मालिनी संग काम कर चुके एक्टर ने हाल ही में बताया कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन थी. रीना रॉय के साथ शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी बेहद हिट थी और दोनों के अफेयर की भी उन दिनों खूब चर्चा रही थी.

हाल ही में न्यूज18 के साथ इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि उनकी सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस कौन थीं. अमीष देवगन ने दिग्गज एक्टर से पूछा कि रीना रॉय, रेखा, जीनत अमान में से किसके साथ काम करना उन्हें सबसे अच्छा लगता था. इसपर शॉटगन शत्रुघ्न कहते हैं कि हेमा मालिनी उनकी फेवरेट थीं. उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया.

कौन हैं शत्रुघ्न सिन्हा की सबसे पसंदीदा हीरोइन?

एक्टर ने कहा कि हेमा मालिनी के साथ उनका कंफर्ट जोन सबसे ज्यादा था. हेमा मालिनी के साथ काम करना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद था. वो एक्ट्रेस और सांसद को अपनी पुरानी दोस्त बताते हुए कहते हैं कि दोनों परिवारों में आज भी काफी अच्छा रिश्ता है. हेमा मालिनी उनकी फैमिली फ्रेंड हैं.

रीना रॉय को बताया अच्छी दोस्त

रीना रॉय को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस न कहने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने सफाई भी दी. वो कहते हैं कि रीना के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट थी. दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और उनकी लगभग सभी फिल्में सुपरहिट भी रही थी. वो दोनों काफी अच्छे दोस्त थे. उनके दिल में आज भी रीना रॉय के लिए बहुत प्यार और सम्मान है.

अपने फेवरेट हीरो के बारे में बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र का नाम लिया. वो कहते हैं कि वो हमेशा से दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र के अभिनय के मुरीद थे. जब उन्हें धर्मेंद्र के साथ काम करने का मौका मिला तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ था.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X