Last Updated:
मशहूर सिंगर किशोर कुमार के बेटे सुमित कुमार ने अपने बचपन का एक किस्सा बताया. एक बार सुमित छिपकर सिगरेट पीते हुए रंगे हाथ पकड़ा गए थे और उस वक्त पिता किशोर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था. उन्होंने बेटे को जमकर फटकार लगाई थी. सुमित कुमार ने बताया कि उस वक्त ऐसा लगा कि जैसे कोई धमाक हुआ हो. पिता के उस कड़े रुख और गुस्से ने अमित को अंदर तक हिला दिया था.
बेटे को सिगरेट पीते देख फट पड़ा था किशोर कुमार का गुस्सा.
नई दिल्ली. फेमस सिंगर किशोर कुमार ने कई सुपरहिट गाने दिए हैं. उनके गाने आज भी खूब सुने जाते हैं. अब सुमित कुमार ने बताया कि किशोर कुमार सख्त पिता थे और साथ ही एक अपने बचपन का दिलचस्प भी किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि बचपन में जब किशोर कुमार ने उन्हें सिगरेट पीते हुए देख लिया था, तब वह गुस्से से लाल हो गए थे. उस वक्त किशोर कुमार का सख्त रूप देखकर सुमित बेहद डर गए थे, जिसने उन्हें हमेशा के लिए एक बड़ा सबक दे दिया.
सुमित कुमार अपनी मां और एक्ट्रेस लीना चंदावरकर के साथ म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बचपन की एक याद साझा करते हुए बताया कि यह घटना उस समय की है, जब वह अमेरिका के वाशिंगटन में एक शो के लिए गए हुए थे.
View this post on Instagram












