—Advertisement—

Lionel Messi World Cup record: अर्जेंटीना की एक और जीत, मेसी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया रोमांचक ड्रॉ के बाद नॉकआउट में

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने गजब का खेल दिखाया है. टीम ने लगातार तीसरी जीत के साथ नॉक आउट में कदम रखा. इस मुकाबले में फिर से लियोनेल मेसी का जादुई खेल देखने को मिला और उन्होंने गोल करके ना रिकॉर्ड बना डाला. ऑस्ट्रिया और अल्जीरिया की टीम ने भी राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर ली.

Zoom

अर्जेंटीना की एक और जीत, लियोनेल मेसी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के हर एक मुकाबले का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है. अपने करियर के सबसे बेस्ट फॉर्म में चल रहे लियोनेल मेसी की टीम कमाल का खेल दिखा रही है. ग्रुप J में शनिवार को जब आखिरी सीटी बजी तो काफी कुछ बदल चुका था. मेसी ने इतिहास रचा और अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज को लगातार जीत के साथ खत्म किया. ऑस्ट्रिया ने इंजरी टाइम में गोल करके खुद और अल्जीरिया दोनों को राउंड ऑफ 32 में पहुंचा दिया. इसी के साथ ईरान की वर्ल्ड कप उम्मीदें खत्म हो गईं.

नतीजे से नॉक आउट की तस्वीर हुई साफ

अर्जेंटीना ने तीनों मैच जीतकर ग्रुप में टॉप किया वहीं ऑस्ट्रिया सासा कालाज्डिच के आखिरी पलों के गोल की बदौलत बच गई. अल्जीरिया ने तीसरे स्थान पर रहते हुए अगले दौर में जगह बनाई. क्वालिफिकेशन की जंग के बीच मेसी ने शानदार करियर में एक और वर्ल्ड कप रिकॉर्ड बना डाला. अर्जेंटीना के कप्तान मेसी सात लगातार वर्ल्ड कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने डलास में जॉर्डन को 3-1 से हराकर ग्रुप स्टेज में अपनी परफेक्ट रन पूरी की.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X