—Advertisement—

Bhindi Price In US: America News Hindi | USA 50 RS KG Okra- भारत में 50 रुपये किलो वाली भिंडी, अमेरिका में 7250 में बिक रही

Author Picture
Published On: June 28, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह सुपरमार्केट की स्नैक शेल्फ पर रखी फ्राइड भिंडी का 85 ग्राम का पैकेट 6.50 डॉलर यानी करीब 600 रुपये में बिकता दिखा. आहूजा ने हिसाब लगाकर बताया कि इस रेट से एक किलो भिंडी स्नैक की कीमत करीब 7,250 रुपये बैठता है.

Zoom

भिंडी का स्नैक.

US News: भारत में जिस भिंडी को लोग रोजमर्रा की सब्जी समझकर खरीदते हैं, वही अमेरिका पहुंचकर ‘प्रीमियम स्नैक’ बन गई है. यहां से जाकर इसकी कीमत ऐसी है कि सुनकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाएं. अमेरिका में रहने वाले भारतीय कंटेंट क्रिएटर आशीष आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह एक सुपरमार्केट के स्नैक सेक्शन में घूम रहे थे, तभी उनकी नजर फ्राइड भिंडी के एक पैकेट पर पड़ी. भिंडी देखकर जितना आश्चर्य नहीं हुआ, उससे ज्यादा झटका उसकी कीमत ने दिया.

अमेरिका में फ्राइड भिंडी की क्या है कीमत?

आशीष ने वीडियो में बताया कि सिर्फ 85 ग्राम के इस पैकेट की कीमत 6.50 डॉलर यानी करीब 600 रुपये है. इसके बाद उन्होंने कैलकुलेशन करके बताया कि अगर इसी हिसाब से कीमत निकाली जाए तो एक किलो फ्राइड भिंडी स्नैक की कीमत करीब 7,250 रुपये बैठती है. आशीष ने स्टोर में मौजूद दूसरे स्नैक्स से भी इसकी तुलना की. उन्होंने बताया कि बड़े पैकेट वाले लेज़ चिप्स करीब 2.50 डॉलर में बिक रहे थे, जबकि ज्यादातर स्नैक्स की कीमत 2 से 4 डॉलर के बीच थी. यानी भिंडी वाला स्नैक कई मशहूर चिप्स ब्रांड से भी महंगा था.

वीडियो में आशीष ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में लोग भिंडी को एक आम सब्जी मानते हुए बड़े हुए हैं, लेकिन अमेरिका में यह प्रीमियम स्नैक बन गई है. उन्होंने हंसते हुए कहा कि भिंडी शायद खुद भी नहीं जानती होगी कि वह इतना महंगा अवतार ले सकती है. आशीष का मानना है कि अमेरिका में भिंडी की सीमित उपलब्धता इसकी ऊंची कीमत की एक वजह हो सकती है. भारत में जहां भिंडी आसानी से और सस्ते दाम पर मिल जाती है, वहीं अमेरिका में इसकी खेती और खपत दोनों सीमित हैं. ऐसे में इससे बने स्पेशलिटी प्रोडक्ट्स महंगे हो जाते हैं.

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मजेदार रिएक्शंस की बौछार कर दी. एक यूजर ने लिखा, ’50 रुपये किलो है यहां, बोलो तो एक कट्टा भिजवा दूं.’ दूसरे यूजर ने मजाक किया, ‘हमारे यहां तो ग्राहक को रेट सुनकर ही बुखार आ जाएगा.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘यहां तो हम भर-भरकर भिंडी की सब्जी बनाते हैं और जो बच जाए वह घर में काम करने वाले ले जाते हैं.’ हालांकि कुछ लोगों को यह कीमत ज्यादा नहीं लगी. एक यूजर ने कहा, ‘अमेरिका में लोगों की कमाई ज्यादा है और यह हेल्दी स्नैक है, इसलिए वहां यह महंगा नहीं माना जाएगा.’ वहीं एक यूजर ने इसे कारोबार का मौका मानते हुए लिखा, ‘भाई, अब तो इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम शुरू कर देना चाहिए.’

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X