—Advertisement—

उधर फटा पैंट, इधर पड़ जाता गोल… लाइव मैच में खिलाड़ी को उठानी पड़ी शर्मिंदगी, रेफरी ने तुरंत भगाया

Author Picture
Published On: June 22, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फीफा विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बेन डकेट को उस समय मैदान से बाहर जाना पड़ गया जब उनका शॉर्ट्स फट गया. इस कारण मिस्त्र के खिलाफ न्यूजीलैंड को कुछ समय के लिए एक कम खिलाड़ी खेलना पड़ा. इस दौरान मोहम्मद सालाह ने उस कम प्लेयर का फायदा उठाकर जोरदार किक मारा, लेकिन दुर्भाग्य से वह गोल में नहीं बदल पाया.

Zoom

मिस्त्र के खिलाफ मैच में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी का शॉर्ट फटा

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 में मिस्त्र और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में एक बड़ी ही अजीब घटना देखने को मिली. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने 15वें मिनट में ही गोल दागकर बढ़त बना ली थी, लेकिन उसके बाद मोहम्मद सालाह के दमदार खेल से मिस्त्र ने 3-1 से मैच को अपने नाम कर लिया. विश्व कप इतिहास में मिस्त्र की ये पहली जीत है. शुरुआती बढ़त के बाद कीवी खिलाड़ी मिस्त्र के तेजतर्रार खेल को टैकल नहीं कर पाए. इस दौरान टीम को एक कम खिलाड़ी से भी खेलना पड़ा, क्योंकि मैच के दौरान उसका शॉर्ट फट गया था.

दरअसल, हुआ ये कि पहले गोल के बाद मिस्त्र की टीम ने भी तेजी दिखाई. ऐसे में एक और गोल खाने से बचने के लिए टीम ने उसकने सबस्टिट्यूट खिलाड़ी के जरिए अपने विकल्पों को आजमाना चाहा. उसके लिए टीम ने कैलम मैककोवाट की जगह बेन ओल्ड को अटैक के लिए बुलाया. बेन ओल्ड को मैदान पर आए थोड़ा ही समय हुआ था कि उनका शॉर्ट फट गया. ऐसे में बेन ओल्ड को मैदान से बाहर ले जाया गया, जिससे न्यूजीलैंड की टीम का एक खिलाड़ी कम हो गया, क्योंकि उनके शॉर्ट्स के सामने के हिस्से में एक काफी संवेदनशील जगह पर एक बड़ा छेद हो गया था.

विश्व कप इतिहास में मिस्त्र ने दर्ज की पहली जीत

इसके बाद मिस्त्र के मुख्य खिलाड़ी मोहम्मद सालाह ने कीवी टीम न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी कम होने से मिले अतिरिक्त स्थान का फायदा उठाया, बॉक्स में तेजी से प्रवेश किया और अपनी टीम को प्रतियोगिता में एक महत्वपूर्ण बढ़त दिलाने के लिए निचले बाएं कोने में एक जोरदार शॉट जड़ दिया. सालाह के इस किक से न्यूजीलैंड की सांसें अटक गई थी.

बता दें कि दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही पासा पलट गया और मुस्तफा जिको ने 58वें मिनट में मिस्त्र के लिए पहला गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर लाने का काम किया. इसके बाद मोहम्मद सलाह का जादू चला और उन्होंने टीम के लिए दूसरा कर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को 2-1 से आगे कर दिया. रही-सही कसर ट्रेजेगुए ने पूर कर दिया. ट्रेजेगुए मिस्र के लिए तीसरा गोल दागा, जिससे 92 सालों के विश्व कप के इतिहास में पहली बार जीत हासिल की.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X