—Advertisement—

सुपरस्टार ने अक्षय खन्ना की हीरोइन से रचाई शादी, एक्स गर्लफ्रेंड के घर के सामने से निकाली बारात! फिर टूटा रिश्ता

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सक्से थी, उनकी पर्सनल लाइफ में उतने ही उतार चढ़ाव थे. वह अक्सर सुर्खियों में छाए रहते थे. कभी एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू संग अपने रिश्ते को लेकर. कभी खुद से आधी उम्र की एक्ट्रेस संग सादी को लेकर. हद तो तब हुई जब वह अपनी बारात का रास्ता ही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू के घर के सामने से लेकर गए थे.

नई दिल्ली. राजेश खन्ना की जिंदगी से जुड़े कई किस्से हैं, जो काफी दिलचस्प है. उनकी जिंदगी की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं. फिर चाहे वह अंजू महेंद्रू संग उनका अफेयर रहा हो, या डिंपल कपाड़िया संग उनकी शादी रही हो. उनका स्टारडम भी ऐसा था, जिसे लोग सिर्फ सपनों में ही पा सकते हैं.

राजेश खन्ना ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. उनका करियर हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भरा पड़ा है. मेकर्स उनके घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते थे. कुछ मेकर्स तो उनको फिल्मों में कास्ट करने करने के लिए तरस जाया करते थे.

Mohammed Rafi ke purane gane, Mohammed Rafi superhit song, Mohammed Rafi ke suhane gane, Mohammed Rafi ke old songs, Mohammed Rafi kudrat movie songs, Dukh Sukh Ki Har Ek Mala sogn, Kudrat movie rajesh khanna, Kudrat movie actress name, Kudrat movie songs, Kudrat movie release date, chandrashekhar gadgil songs, chandrashekhar gadgil mohammed rafi ke gane, Rajesh Khanna Kudrat movie, Kudrat movie hit or flop, Kudrat movie director name, Kudrat movie collection, Mohammed Rafi wife, kudrat movie 1981 cast, kudrat movie 1981 story,

शर्मिला टैगोर, हेमा मालिनी, मुमताज, पद्मिनी कोल्हापुरे और आशा पारेख समेत उन्होंने तकरीबन हर एक्ट्रेस के साथ काम किया. लेकिन इनमें ज्यादा उन्होंने मुमताज के साथ हिट फिल्में दीं. फिल्मों के अलावा वह अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहा करते थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

खासकर उनकी लव लाइफ अक्सर खबरों में बनी रहती थी. एक समय था जब उनका नाम मॉडल और अभिनेत्री अंजू महेंद्रू के साथ जुड़ा था. दोनों का रिश्ता कई सालों तक चला, लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए.

bollywood stars with fan, star fan couple in bollywood, dilip kumar and saira banu, rajesh khanna and dimple kapadia, rekha and mukesh aggarwal, jeetendra and shobha kapoor

यूं तो राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी की थी. लेकिन वह पहले अंजू महेंद्रू संग शादी करना चाहते थे. उन्होंने एक्ट्रेस से कहा भी था कि वह एक्टिंग करियर छोड़ दें और उनके साथ घर बसा लें. लेकिन एक्ट्रेस ने ये शर्त नहीं मानी.

राजेश खन्ना की दुल्हन बनने के बजाय उन्होंने करियर पर फोकस किया. इसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और आखिरकार उनका रिश्ता टूट गया.इसके बाद राजेश खन्ना की जिंदगी में डिंपल कपाड़िया आईं और उन्होंने शादी का फैसला किया.

डिंपल राजेश खन्ना से 15 साल छोटी थीं. हर तरफ एक ही चर्चा थी कि राजेश खन्ना, डिंपल संग शादी रचा रहे हैं. लेकिन राजेश अंजू को इतना पसंद करते थे कि उन्होंने अपनी का रास्ता भी ऐसे तय किया कि वह दुल्हा बनकर अंजू महेंद्रू के घर के सामने से गुजरे.

उस दौर में खूब चर्चा हुई थी कि राजेश खन्ना अपनी पूर्व प्रेमिका को दिखाना चाहते थे कि वह जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और एक नई शुरुआत कर रहे हैं. लेकिन बाद में डिंपल के साथ भी उनका रिश्ता कुछ खास नहीं चला और दोनों आखिर वक्त तक अलग-अलग रहते रहे. डिंपल ने अलग होकर फिर एक्टिंग शुरू की और ऋषि कपूर, अक्षय खन्ना समेत हर एक्टर संग काम किया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X