—Advertisement—

2 फिल्मों में थी एक जैसी कहानी, एक जैसा गाना, दोनों ने की बंपर कमाई, मेकर्स हुए मालामाल

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

जिस गाने को टूटे-फूटे सेट पर फिल्माया गया हो, अगर वही गाना आइकॉनिक बन जाए तो इसे चमत्कार ही कहा जाएगा. गाने की खूबी यही थी कि दर्शकों का ध्यान बैकग्राउंड पर गया ही नहीं. डायरेक्टर ने आर्थिक तंगहाली से जूझते हुए जैसे-तैसे फिल्म बनाई. फिल्म के हीरो-हीरोइन ने फ्री में काम किया. बहुत मुश्किल से फिल्म रिलीज हुई लेकिन दर्शकों का रिस्पांस ही नहीं मिला. सबको लग रहा था कि फिल्म फ्लॉप हो जाएगी लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी. मूवी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. टूटे-फूटे सेट पर फिल्माया गया गाना आइकॉनिक सॉन्ग बन गया.

जिस स्क्रिप्ट को देवानंद, प्रकाश मेहरा और जीतेंद्र जैसे स्टार अभिनेता ठुकरा चुके हों, जिस गाने को देवानंद की फिल्म से निकाल दिया गया हो, वही फिल्म-गाना इतिहास रच दें तो इसे क्या जाएगा. 48 साल पहले आई एक फिल्म के साथ ऐसा ही हुआ था. रिजेक्टेड स्क्रिप्ट पर प्रोड्यूसर ने रिस्क लिया. फिल्म जब बन रही थी, तब एक हादसे में प्रोड्यूसर का निधन हो गया. डायरेक्टर ने कर्ज लेकर फिल्म को पूरा किया. जब फिल्म रिलीज हुई तो तीन दिन तक थिएटर खाली रहे. फिर कुछ ऐसा हुआ कि यही फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. टूटे-फूटे सेट पर फिल्माया गया आइकॉनिक सॉन्ग बन गया. यह मूवी ‘डॉन’ थी जिसके लिए अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था.

don movie Amitabh Bachchan ki, don movie Amitabh Bachchan hit or flop, amitabh bachchan best movies, amitabh bachchan zeenat aman best movies amitabh bachchan don movie actress name, amitabh bachchan don cast, amitabh bachchan don movie songs, khaike paan banaras wala amitabh bachchan ka song, khaike paan banaras wala lyrics, amitabh bachchan movie don 1978 cast, don movie amitabh bachchan ki, amitabh bachchan don 1978 budget and collection, Don movie 1978 hit or flop, Amitabh bachchan Don movie 1978 release date, shahrukkh khan Don movie 2006 film full movie, shahrukh khan Don 2006 film hit or flop, don moive 2006 film cast, Don movie 1978 actress name,

‘डॉन’ को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है’ डायलॉग सुनते ही अमिताभ बच्चन का चेहरा आंखों के सामने तैरने लगता है. कुछ फिल्में ही ऐसी होती है जो अपने डायलॉग और गीत-संगीत की वजह से अमर हो जाती हैं. ‘डॉन’ मूवी इसी कैटेगरी की फिल्म है जो कि 12 मई 1978 को रिलीज हुई थी. डॉन फिल्म को चंद्रा बरोट ने डायरेक्ट किया था. प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी थे. फिल्म में अमिताभ बच्चन-जीनत अमान लीड रोल में थे. इसके अलावा, हेलेन, प्राण, ओम शिवपुरी, इफ्तिखार, कमल कपूर अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म का म्यूजिक कल्याण जी – आनंद जी ने कंपोज किया था. स्क्रिप्ट सलीम-जावेद ने लिखी थी. गीतकार अनजान और इंदीवर थे. गीतकार इंदीवर ने फिल्म का सिर्फ एक आइकॉनिक गाना ‘ये मेरा दिल, प्यार का दीवाना’ लिखा था. बाकी गाने अनजान ने लिखे थे.

don movie Amitabh Bachchan ki, don movie Amitabh Bachchan hit or flop, amitabh bachchan best movies, amitabh bachchan zeenat aman best movies amitabh bachchan don movie actress name, amitabh bachchan don cast, amitabh bachchan don movie songs, khaike paan banaras wala amitabh bachchan ka song, khaike paan banaras wala lyrics, amitabh bachchan movie don 1978 cast, don movie amitabh bachchan ki, amitabh bachchan don 1978 budget and collection, Don movie 1978 hit or flop, Amitabh bachchan Don movie 1978 release date, shahrukkh khan Don movie 2006 film full movie, shahrukh khan Don 2006 film hit or flop, don moive 2006 film cast, Don movie 1978 actress name,

फिल्म के प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी कैमरामैन थे. वो प्रोड्यूसर बने और ‘जिंदगी जिंदगी’ (1972) नाम से एक फिल्म बनाई थी. फिल्म फ्लॉप रही और नरीमन पर 12 लाख का कर्जा हो गया. उन्हीं दिनों वो मनोज कुमार की फिल्म, ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में काम कर रहे थे. अमिताभ बच्चन-जीनत अमान-प्राण ने उन्हें एक और फिल्म बनाने का सुझाव दिया. साथ ही फ्री में काम करने का वादा किया.
नरीमन स्क्रिप्ट राइटर जोड़ी सलीम-जावेद के पास पहुंचे. ‘डॉन’ फिल्म की रेडीमेड स्क्रिप्ट ले आए. इस स्क्रिप्ट को देवानंद, जीतेंद्र और प्रकाश मेहरा ठुकरा चुके थे. स्क्रिप्ट का कोई नाम भी नहीं था. सलीम खान ने उनसे कहा था, ‘हमारे पास एक ब्रेकफास्ट स्क्रिप्ट पड़ी है जो कोई नहीं ले रहा है.’ नरीमन ने कहा चलेगा. इस तरह से ‘डॉन’ फिल्म के बनने का सिलसिला शुरू हुआ.

Add News18 as
Preferred Source on Google

चंद्रा बरोट के निर्देशन में फिल्म बन ही रही थी कि नरीमन हादसे का शिकार हो गए. उनका निधन हो गया. चंद्रा बरोट ने अपनी बहन से 40 हजार का कर्जा लेकर जैसे-तैसे फिल्म पूरी की. फिल्म बिना प्रमोशन के रिलीज की गई. पूरे एक हफ्ते तक थिएटर में दर्शक इस फिल्म को देखने नहीं आए. फिर कुछ ऐसा हुआ कि इस मूवी ने इतिहास ही रच दिया. डॉन फिल्म को तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले. किशोर कुमार को ‘खइके पान बनारस वाला’ के लिए जबकि आशा भोसले को ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ गाने के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. अमिताभ बच्चन ने यह अवॉर्ड प्रोड्यूसर नरीमन ईरानी को फैमिली को दे दिया था.

don movie Amitabh Bachchan ki, don movie Amitabh Bachchan hit or flop, amitabh bachchan best movies, amitabh bachchan zeenat aman best movies amitabh bachchan don movie actress name, amitabh bachchan don cast, amitabh bachchan don movie songs, khaike paan banaras wala amitabh bachchan ka song, khaike paan banaras wala lyrics, amitabh bachchan movie don 1978 cast, don movie amitabh bachchan ki, amitabh bachchan don 1978 budget and collection, Don movie 1978 hit or flop, Amitabh bachchan Don movie 1978 release date, shahrukkh khan Don movie 2006 film full movie, shahrukh khan Don 2006 film hit or flop, don moive 2006 film cast, Don movie 1978 actress name,

‘डॉन’ फिल्म का म्यूजिक सुपर-डुपर हिट था. फिल्म का सबसे आइकॉनिक गाना ‘खइके पान बनारस वाला’ अमिताभ बच्चन की पहचान बन गया. डायरेक्टर चंद्रा बरोट आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. ऐसे में उन्होंने इस गाने को मुंबई के एक तबेले में शूट किया. अनजान ने गाना लिखा था. वैसे यह गाना देवानंद की फिल्म ‘बनारसी बाबू’ (1973) के लिए लिखा गया था. गाने में तबेला-भैंस-गोबर सब नजर आता है. यह अलग बात है कि दर्शकों इस गाने के पीछे को असलियत को नहीं समझ पाए. पूरा गाना 3-4 दिन में शूट हुआ था. करीब 40-0 शॉट्स लिए गए थे. हर शॉट के 3-4 रीटेक थे. अमिताभ बच्चन पान नहीं खाते. गाने के लिए उन्हें कई पान चबाने पड़े. कत्थे और चूने के चलते उनकी जीभ जल गई थी. पूरे एक माह अमिताभ बच्चन को ठीक होने में लगे थे.

don movie Amitabh Bachchan ki, don movie Amitabh Bachchan hit or flop, amitabh bachchan best movies, amitabh bachchan zeenat aman best movies amitabh bachchan don movie actress name, amitabh bachchan don cast, amitabh bachchan don movie songs, khaike paan banaras wala amitabh bachchan ka song, khaike paan banaras wala lyrics, amitabh bachchan movie don 1978 cast, don movie amitabh bachchan ki, amitabh bachchan don 1978 budget and collection, Don movie 1978 hit or flop, Amitabh bachchan Don movie 1978 release date, shahrukkh khan Don movie 2006 film full movie, shahrukh khan Don 2006 film hit or flop, don moive 2006 film cast, Don movie 1978 actress name,

‘खइके पान बनारस वाला’ गाना 2006 में आई शाहरुख खान की ‘डॉन’ फिल्म में भी रखा गया था. इस गाने को उदित नारायण ने गाया था. मशहूर गीतकार-स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर ने इस फिल्म का ‘डॉन’ का रीमेक बनाया था. फरहान ने 2001 में ‘दिल चाहता है’ से बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी. प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी-फरहान अख्तर थे. 2006 में आई डॉन में शाहरुख खान के अलावा, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल, ईशा कोप्पिकर, बोमन ईरानी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, करीना कपूर और ओम पुरी नजर आए थे. म्यूजिक शंकर-अहसान-लॉय का था. फिल्म का एक गाना ‘आज की रात’ बहुत फेमस हुआ था. यह एक हिट फिल्म साबित हुई थी.

don movie Amitabh Bachchan ki, don movie Amitabh Bachchan hit or flop, amitabh bachchan best movies, amitabh bachchan zeenat aman best movies amitabh bachchan don movie actress name, amitabh bachchan don cast, amitabh bachchan don movie songs, khaike paan banaras wala amitabh bachchan ka song, khaike paan banaras wala lyrics, amitabh bachchan movie don 1978 cast, don movie amitabh bachchan ki, amitabh bachchan don 1978 budget and collection, Don movie 1978 hit or flop, Amitabh bachchan Don movie 1978 release date, shahrukkh khan Don movie 2006 film full movie, shahrukh khan Don 2006 film hit or flop, don moive 2006 film cast, Don movie 1978 actress name,

डॉन फिल्म की की शूटिंग 1974 में शुरू हुई थी. 1978 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. मजेदार बात यह है कि डॉन फिल्म की कहानी 1962 में आई फिल्म ‘चाइना टाउन’ से इंस्पायर्ड थी. डॉन फिल्म ने 7.2 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था. यह एक सुपरहित मूवी साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X