Purnia Medical College Dr.Sanjay Kumar Success Story: अक्सर बच्चे अपनी मर्जी से करियर चुनते हैं. लेकिन पूर्णिया मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ.संजय कुमार की कहानी थोड़ी अलग है. जो काफी बेहद प्रेरणादायक है. प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देखने वाले संजय कुमार के पिता ने एक साइलेंट फैसला लेते हुए उनका दाखिला कॉमर्स की जगह साइंस में करा दिया था. पिता की वह एक जिद आज डॉ.संजय के लिए मरीजों की सेवा का जरिया बन गई है. डॉ.संजय का यहां तक का सफर अभावों के बीच बीता. बेहद कम वेतन वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजय ने फटे-पुराने कपड़े पहनकर और रोजाना 25 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी पढ़ाई पूरी की. वह दौर ऐसा था कि पिता के पास कई बार चॉकलेट तक दिलाने के पैसे नहीं होते थे. पीएमसीएच पटना से पढ़ाई पूरी करने के बाद आज वह उसी कॉलेज के अधीक्षक हैं. जहां वह समाज और गरीबों के लिए मिसाल बने हुए हैं. उनका जीवन संदेश देता है कि एकाग्रता हो तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक सकते.