General M.M Narvane Exclusive Interview: पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने न्यूज18 इंडिया को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने साफ कहा कि जिस किताब को लेकर संसद में हंगामा हुआ, वह अभी तक छपी ही नहीं है और न ही उनके पास उसकी कोई कॉपी है. नरवणे ने इसे गलतफहमी या डिजिटल हैकिंग का मामला बताया और कहा कि आज के AI और साइबर युग में बिना पुष्टि किसी भी चीज़ पर भरोसा नहीं करना चाहिए. गलवान घाटी विवाद पर उन्होंने कहा कि सरकार और सेना के बीच पूरा भरोसा था और सेना को कार्रवाई की पूरी आज़ादी मिली थी. चीन के साथ सीमा विवाद पर उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत के जरिए समाधान संभव है, जैसे अन्य देशों के साथ हुआ है. ईरान-अमेरिका संघर्ष पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध हमेशा आखिरी विकल्प होना चाहिए. ‘डायलॉग और डिप्लोमेसी ही असली रास्ता है,’ उन्होंने जोर दिया.