—Advertisement—

Video: यूट्यूब की एक क्लिक और लालती बन गई मालकिन! घर के अंधेरे कमरों से कर रही है नोटों की बारिश

Author Picture
Published On: April 22, 2026

—Advertisement—

Mushroom Farming Success Story: छपरा की लालती देवी ने साबित कर दिया है कि अगर तकनीक और सरकारी योजनाओं का सही तालमेल हो, तो घर की चारदीवारी से निकलकर सफलता के शिखर तक पहुँचा जा सकता है. सारण जिले के एकमा की रहने वाली लालती देवी जो कभी पति की ऑटो ड्राइविंग से होने वाली सीमित आय पर निर्भर थीं, आज मशरूम क्वीन के रूप में नई पहचान बना चुकी हैं. लालती की किस्मत तब बदली जब उन्होंने यूट्यूब पर मशरूम और उससे बने उत्पादों का वीडियो देखा. जीविका से जुड़कर ₹50 हजार का लोन लिया और मशरूम की खेती शुरू कर दी. आज वे केवल मशरूम ही नहीं, बल्कि उसके पापड़, अचार, बिस्किट और पाउडर बनाकर सोनपुर मेले से लेकर पटना के गांधी मैदान तक अपने स्टॉल लगाती हैं. सीजनल खेती से भी लालती साल के ₹1.5 से 2 लाख तक कमा रही हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपने साथ 5 अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया है. अब उनका सपना AC यूनिट लगाकर साल भर उत्पादन करना है, ताकि वे अपने इस ‘डिजिटल स्टार्टअप’ को और बड़ा विस्तार दे सकें.

​Mushroom Farming Success Story: छपरा की लालती देवी ने साबित कर दिया है कि अगर तकनीक और सरकारी योजनाओं का सही तालमेल हो, तो घर की चारदीवारी से निकलकर सफलता के शिखर तक पहुँचा जा सकता है. सारण जिले के एकमा की रहने वाली लालती देवी जो कभी पति की ऑटो ड्राइविंग से होने वाली सीमित आय पर निर्भर थीं, आज मशरूम क्वीन के रूप में नई पहचान बना चुकी हैं. लालती की किस्मत तब बदली जब उन्होंने यूट्यूब पर मशरूम और उससे बने उत्पादों का वीडियो देखा. जीविका से जुड़कर ₹50 हजार का लोन लिया और मशरूम की खेती शुरू कर दी. आज वे केवल मशरूम ही नहीं, बल्कि उसके पापड़, अचार, बिस्किट और पाउडर बनाकर सोनपुर मेले से लेकर पटना के गांधी मैदान तक अपने स्टॉल लगाती हैं. सीजनल खेती से भी लालती साल के ₹1.5 से 2 लाख तक कमा रही हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने अपने साथ 5 अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया है. अब उनका सपना AC यूनिट लगाकर साल भर उत्पादन करना है, ताकि वे अपने इस ‘डिजिटल स्टार्टअप’ को और बड़ा विस्तार दे सकें.  

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X