—Advertisement—

‘धुरंधर 2′ को नहीं भूल पाएगी ऑडियंस’, यामी गौतम ने की पति आदित्य की तारीफ, बोलीं- फिल्म बनाने में फूंक दी पूरी जान

Author Picture
Published On: March 20, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने पति और डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की जमकर सराहना की है. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आदित्य ने इस प्रोजेक्ट को पर्दे पर उतारने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी है. यामी के मुताबिक, यह फिल्म सिनेमाघरों में एक ऐसी छाप छोड़ेगी,जिसे दर्शक लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे. फिल्म की भव्यता और कहानी के प्रति आदित्य के समर्पण को देखकर यामी को इसकी सफलता पर पहले से ही पूरा यकीन था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 ने पहले दिन की 100 करोड़ से ज्यादा कमाई.

नई दिल्ली. रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों मे रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने ताबड़तोड़ बिजनेस के साथ शुरुआत की. पहले दिन ही मूवी ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर 2’ को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. इस बीच आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने ‘धुरंधर’ की सफलता और हाल ही में रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ को लेकर बात की.

न्यूज18 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान यामी गौतम ने खुलासा किया कि उन्हें फिल्म धुरंधर की कामयाबी पर पहले से ही पूरा भरोसा था. उन्होंने गर्व से कहा, ‘जब भी किसी ने मुझसे इस फिल्म के बारे में पूछा, तो मेरा एक ही जवाब था कि यह एक ऐसी फिल्म होगी जिस पर हर भारतीय को फक्र होगा.’ उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पहले से ही पता था कि यह मूवी सफल साबित होगी.

‘धुरंधर 2’ पर ऑडियंस को होगा गर्व

यामी गौतम ने पति आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ को लेकर कहा, ‘मैं बताना चाहती हूं कि यह एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी फिल्म है. मैंने मूवी को देखकर जो एक्सपीरियंस किया है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं. मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि उन्होंने (आदित्य धर) फिल्म बनाने में पूरी जान लगा दी है और यह ऐसा एक्सपीरियंस है, जो ऑडियंस कभी नहीं भूलेगी. लोग गर्व से आप कह पाएंगे कि यह एक भारतीय फिल्म है.’

100 करोड़ से खुला ‘धुरंधर 2’ का खाता

‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन क बात करें तो रणवीर सिंह की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक धमाका किया है. बुधवार शाम के पेड प्रिव्यू से ही फिल्म ने 43 करोड़ कमा लिए थे, जिससे पहले दिन की राह आसान हो गई. गुरुवार को फिल्म ने घरेलू बाजार में 103 करोड़ की जबरदस्त कमाई की. अगर प्रिव्यू कलेक्शन को भी जोड़ दिया जाए, तो फिल्म की कुल ओपनिंग 146 करोड़ के पार जा पहुंची है, जो किसी सुनामी से कम नहीं है.

‘धुरंधर’ ने की थी 1300 करोड़ से ज्यादी की कमाई

गौरतलब है कि आदित्य धर के निर्देशन में सजी ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज सितारों की लंबी फौज है. दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई इसके पहले भाग ‘धुरंधर’ ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था. फिलहाल ‘धुरंधर 2’ की इस ऐतिहासिक शुरुआत को देखकर साफ लग रहा है कि यह फिल्म बहुत जल्द अपने ही पिछले भाग के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X