Last Updated:
धुरंधर के धमाके के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज हो गई है. फिल्म में एक बार फिर पुरानी स्टारकास्ट नजर आ रही हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. आलम ये हैं कि थिएटर्स में फिल्म 24 घंटे चल रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक किरदार को आदित्य धर ने इतना यूनिक बनाया कि एक्टर शूटिंग करने के बाद भी नहीं समझ सका और 3 महीने तक डायरेक्टर साहब सबको कन्फ्यूज करते हुए सस्पेंस क्रिएट करते रहे.
नई दिल्ली. धुरंधर 2 अपने ट्विस्ट और सस्पेंस के चलते लगातार चर्चा में बनी हुई है, लेकिन फिल्म का एक किरदार ऐसा है जिसने इसे और भी खास बना दिया. दिलचस्प बात यह है कि जिस एक्टर ने इस अहम रोल को निभाया, उसे खुद लंबे समय तक अपने किरदार की असली पहचान का अंदाजा नहीं था. निर्देशक आदित्य धर ने इस कैरेक्टर को लेकर जबरदस्त सीक्रेसी बनाए रखी. करीब तीन महीने तक सेट पर किसी को भी पूरी जानकारी नहीं दी गई. यहां तक कि एक्टर को भी सिर्फ इतना पता था कि वह एक खास और दमदार भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन कहानी में उनकी असली अहमियत क्या है, यह उनसे छुपाकर रखा गया. सेट पर लोग उन्हें अलग-अलग नामों से बुलाते रहे, जिससे कन्फ्यूजन सिर्फ सेट पर नहीं बाहरी दुनिया में रहा.

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. साल 2025 में आई ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ के बाद से ही दर्शक एक रहस्यमयी किरदार ‘बड़े साहब’ के बारे में जानने को उत्सुक थे. पहले भाग में सिर्फ नाम से मौजूद इस किरदार को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही थीं कि आखिर यह भूमिका कौन निभा रहा है. सलमान खान से लेकर इमरान हाशमी तक के नाम सामने आए, लेकिन सीक्वल ने सबको चौंका दिया. ‘बड़े साहब’ के रूप में परदे पर दिखे दानिश इकबाल, जो इससे पहले ‘महारानी 2’ जैसे वेब शो में नजर आ चुके हैं. फाइल फोटो.

‘धुरंधर 2’ में अपने दमदार अभिनय से सुर्खियों में आए दानिश इकबाल ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें खुद यह नहीं पता था कि वह असल में ‘बड़े साहब’ का किरदार निभा रहे हैं . फाइल फोटो.
Add News18 as
Preferred Source on Google

‘धुरंधर 2’ में दमदार अभिनय से सुर्खियों में आए दानिश इकबाल ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें खुद यह नहीं पता था कि वह असल में ‘बड़े साहब’ का किरदार निभा रहे हैं . उन्होंने कहा, ‘मैं आपको बता दूं, ‘बड़े साहब’ को लेकर कोई चर्चा कभी थी ही नहीं. कुछ महीने पहले तक मैं भी नहीं जानता था कि मैं ‘बड़े साहब’ बन रहा हूं. मैं संशय में था. आदित्य इतने रहस्यमयी थे और उन्होंने बहुत सी बातें अपने तक ही रखीं.’ फाइल फोटो.

उन्होंने आगे बताया कि वह इतना जरूर जानते थे कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित किरदार निभा रहे हैं, लेकिन सेट पर हर कोई उन्हें ‘दाऊद भाई’ या ‘साहब’ कहकर बुलाता था और कभी ‘बड़े साहब’ शब्द का इस्तेमाल नहीं हुआ . फाइल फोटो.

दानिश इकबाल सिर्फ एक एक्टर ही नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नाटककार और निर्देशक भी हैं. उन्होंने प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से अभिनय में डिप्लोमा किया है और लंदन के सेंट्रल स्कूल ऑफ स्पीच एंड ड्रामा से शास्त्रीय अभिनय में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर में पढ़ाते भी हैं . ‘महारानी 2’ के अलावा वह ‘आखिरी सच’, ‘अरण्यक’, ‘भक्षक’ और ‘संकल्प’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं . फाइल फोटो.

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू शोज से इतिहास रच दिया था. फिल्म ने पेड प्रीव्यू से करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, दिन 1 के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिससे पहले दिन का कुल कलेक्शन 79 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है. फिल्म की कहानी, एक्शन और रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है. फाइल फोटो.

करीब 4 घंटे लंबी इस फिल्म को देखने के बाद प्रीति जिंटा और अल्लू अर्जुन समेत कई हस्तियों ने निर्देशक आदित्य धर और रणवीर सिंह की जमकर प्रशंसा की है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं . फाइल फोटो.


