Last Updated:
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है. दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने पहली फिल्म की सफलता का श्रेय रणवीर के संयमित अभिनय को दिया है, जिससे कहानी में वास्तविकता आई. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म करीब 229 मिनट की है, जिसे भारत और थाईलैंड में बड़े लेवल पर शूट किया गया है. निर्देशक ने फैंस से स्पॉयलर न देने और एंड क्रेडिट्स तक सीट न छोड़ने की अपील की है, जिससे तीसरे पार्ट का संकेत मिल रहा है.
रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ में हमजा अली का रोल निभाया है.
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. फिल्म के पेड प्रिव्यू के बाद इस पर जमकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं. रिलीज हो धमाका करने के लिए तैयार है और इसे लेकर हर तरफ जबरदस्त बज बना हुआ है. इसी बीच दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है और पहली फिल्म की कामयाबी का बड़ा श्रेय उन्हें दिया है. अनुपम खेर का मानना है कि रणवीर ने जिस तरह से अपने किरदार की मर्यादा और संजीदगी को बनाए रखा, उसी वजह से फिल्म इतनी असली और विश्वसनीय लग सकी. उन्होंने कहा कि एक सुपरस्टार होने के नाते रणवीर चाहते तो ओवरएक्टिंग या लाइमलाइट बटोरने की कोशिश कर सकते थे, लेकिन उन्होंने खुद को शांत और संयमित रखा. उनके इसी सधे हुए अंदाज ने न केवल कहानी को ऊंचा उठाया, बल्कि अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बाकी किरदारों को भी निखरने का पूरा मौका दिया.
अनुपम खेर ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की विजन की भी सराहना की. उन्होंने पिंकविला से बातचीत में बताया कि आदित्य ने एक ऐसी कहानी कहने का साहस दिखाया, जिस पर उन्हें खुद पूरा भरोसा था. यह फिल्म सिर्फ मार-धाड़ या एक्शन की वजह से खास नहीं है, बल्कि इसमें एक भारतीय एजेंट की उस बहादुरी और सच्चाई को दिखाया गया है जो दुश्मन के घर में घुसकर देश का मान बढ़ाता है. अनुपम के अनुसार, आदित्य धर का अपनी कहानी के प्रति अटूट विश्वास ही था जिसने ‘धुरंधर’ को एक यादगार सिनेमाई अनुभव बना दिया. अब ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के साथ यह टीम एक बार फिर इतिहास दोहराने को तैयार है. भारत और थाईलैंड की खूबसूरत लोकेशंस पर शूट की गई यह फिल्म करीब 229 मिनट लंबी है, जो इसे हाल के समय की सबसे लंबी भारतीय फिल्मों में से एक बनाती है.
‘धुरंधर’ को बताया इमोशन
फिल्म की रिलीज से ठीक पहले निर्देशक आदित्य धर ने फैंस के लिए एक बहुत ही भावुक संदेश शेयर किया है, जिसने दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. उन्होंने ‘धुरंधर’ को सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक साझा इमोशन बताया और दर्शकों से अपील की कि वे सिनेमाघरों में फिल्म के सस्पेंस का मजा लें और ‘स्पॉयलर’ देने से बचें. दिलचस्प बात यह है कि आदित्य ने फैंस से एंड क्रेडिट्स खत्म होने तक अपनी सीट न छोड़ने की गुजारिश की है, जिससे सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर 3’ को लेकर कयास तेज हो गए हैं. हाल में मुंबई में हुए एक ग्रैंड इवेंट में फिल्म का म्यूजिक एल्बम भी लॉन्च किया गया, जहां रणवीर सिंह और सारा अर्जुन ने पहुंचकर फैंस का दिल जीत लिया. अब सबकी नजरें 19 मार्च पर टिकी हैं, जब यह मेगा-एक्शन एंटरटेनर सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें


