Last Updated:
98वें ऑस्कर अवॉर्ड में भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा. बस प्रियंका चोपड़ा एक अवॉर्ड की प्रेजेंटर बनीं और पति निक जोनास संग इस इवेंट शामिल हुईं. भारत ने भले ही इस साल कोई अवॉर्ड न जीता हो, लेकिन एक भारत ने सालों पहले ही अपने नाम ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए. कौन-से फिल्मों के लिए यह अवॉर्ड मिले? आइए जानते हैं.
देव पटेल- अनिल कपूर स्लमडॉग मिलेनियर के एक सीन में. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/एआई इन्हांस)
मुंबई. 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर सेरेमनी ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के नाम रही. फिल्म ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए. इस बार भी भारत की कोई भी फिल्म किसी भी कैटेगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट नहीं हुई. लेकिन भारत ने दो बार ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया है. भारत को ये दोनों अवॉर्ड बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में मिला है. इन दोनों ऑस्कर के बीच 14 साल का अंतर है. हालांकि, एक फिल्म ब्रिटिश प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थी. कौन-सी है ये गाने और फिल्में? आइए जानते हैं.
साल 2009 में आई इरफान खान, अनिल कपूर देव पटेल, फ्रीडा पिंटो, मधुर मित्तल जैसे भारतीय कलाकारों से भरी इस फिल्म को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया. फिल्म में कई हिट गाने थे, जिसमें एक ‘जय हो’ था. इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे और एआर रहमान ने इस गाने को गाया था.
एआर रहमान ने ‘जय हो’ के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता और साथ ही बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया. वहीं गुलजार को उनके गीत के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला. इसके 14 साल बाद एक और फिल्म आई जिसने दुनियाभर में भारत का डंका बजवाया.
‘आरआरआर’ के ‘नाटु नाटु’ ने जीता बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड
एसएस राजामौली के डायरेक्शन में बनी साल 2023 में आई ‘आरआरआर’ के लिए एमएम कीरवानी को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड मिला. कीरवानी को यह अवॉर्ड नाटु नाटु गाने के लिए मिला. बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग अवॉर्ड जीतने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बनी. एनर्जी से भरे डांस और दुनियाभर में पॉपुलैरिटी के चलते ‘नाटु नाटु’ ने लेडी गागा और रिहाना जैसी सिंगर के गाने को पछाड़कर अवॉर्ड अपने नाम किया.
‘नाटु नाटु’ पर इंटरनेशनल सेलेब्स ने बनाई थी रील्स-वीडियो
एमएम कीरवानी ने ‘नाटु नाटु’ को म्युजिक कंपोज किया और चंद्रबोस ने इस गाने को लिखा था. गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि इंटरनेशनल सेलेब्स भी इस गाने पर रील्स और वीडियोज बना रहे थे. आरआरआर पैन इंडिया फिल्म थी, जिसमें राम चरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, समेत कई बड़े कलाकार थे.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें


