—Advertisement—

FIFA World cup: अनलकी रिकॉर्ड! एक ही विश्व कप में 2 आत्मघाती गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने मोहम्मद हानी

Author Picture
Published On: July 4, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फीफा विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में मिस्त्र के मोहम्मद हानी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. मोहम्मद हानी एक ही विश्व कप में दो आत्मघाती गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि, इससे मिस्त्र को ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में उसने जीत हासिल की.

Zoom

मोहम्मद हानी के नाम विश्व कप में शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली: मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी एक ही टूर्नामेंट में दो आत्मघाती गोल करने वाले विश्व कप के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए. ऑस्ट्रेलिया के मिडफील्डर एडेन ओ नील की 55वें मिनट में लगाई गई फ्रीकिक पर गेंद हानी के सिर से टकराकर मिस्र के गोल के भीतर ही चली गई. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई मिडफील्डर कोनोर मेटकाफे से टकराने के कारण हानी को मेडिकल मदद लेनी पड़ी थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले मोहम्मद हानी ने बेल्जियम के खिलाफ ग्रुप चरण में 1-1 से ड्रॉ रहे मैच में भी उन्होंने आत्मघाती गोल किया था.

हालांकि, इसके बावजूद मिस्त्र ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की. शूटआउट में मिस्त्र के लिए होसाम अब्दुलमागुद निर्णायक गोल किया. मैच में निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 से बराबर था. मिस्र ने चौथी बार विश्व कप खेलते हुए यह जीत दर्ज की है. वहीं ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट में तीन में से एक भी बार जीत नहीं सका है. अब मिस्र का सामना मंगलवार को गत चैम्पियन अर्जेंटीना से होगा जिसने केप वर्दे को अतिरिक्त समय में 3-2 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई है.

शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया के साउटार निशाना चूके

पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया के हैरी साउटार अपना निशाना चूक गए. इसके अलावा 18 साल के लुकास हेरिंगटन का शॉट क्रॉसबार से टकरा गया, जिससे टीम ने दो मौके गंवा दिए. वहीं, मिस्र के लिए होसाम के अलावा महमूद साबिर, रामी राबिया और लिवरपूल के पूर्व स्टार मोहम्मद सालाह ने गोल दागे. मांसपेशी की चोट के बावजूद सालाह ने यह मैच खेला. ऑस्ट्रेलिया के लिए शूटआउट में जैकसन इरविन और अवेर माबिल ने गोल किए.

13वें मिनट में भी मिस्त्र को मिल गई थी बढ़त

वहीं, मैच की बात करें तो 13वें मिनट में इमाम अशूर के गोल से मिस्त्र को बढ़त मिल गई थी. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 55वें मिनट में बराबरी की जब मिस्र के डिफेंडर मोहम्मद हानी एक ही विश्व कप में दो आत्मघाती गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. इससे दस मिनट पहले हेडर लगाने का प्रयास कर रहे ऑस्ट्रेलिया के मिडफील्डर कोनोर मेटकाफे से टकराने के कारण हानी को स्ट्रेचर पर मैदान से ले जाया गया. सिर में चोट (कनकशन) की जांच भी की गई.

विश्व कप नॉकआउट में आस्ट्रेलिया का खाता दो आत्मघाती गोल से ही खुला है. ऑस्ट्रेलिया 2006 में इटली से 1-0 से और 2022 में अर्जेंटीना से 1-2 से हार गई थी. अर्जेंटीना के खिलाफ उसका आत्मघाती गोल था.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X