Last Updated:
अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख स्टारर ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही सीबीएफसी ने एक सीन में बदलाव किया है और 7 अश्लील शब्दों को बदवाया है. इसके बाद फिल्म को U/A 13+ सर्टिफिकेट मिला है. ‘धमाल 4’ रनटाइम 2 घंटे 23 मिनट है.
‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
मुंबई. ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश वर्मा, जावेद जाफरी, अंजलि दिनेश आनंद समेत कई बड़े कलाकार हैं. फिल्म का प्रमोशन जोरों पर चल रहा है. लगातार गाने आ रहे हैं. फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन फिल्म रिलीज से कुछ समय पहले ही इसमें बदलाब किए गए हैं. इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ‘धमाल 4’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिल गया है. फिल्म से कई शब्दों और एक अश्लील सीन को हटा दिया गया है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, CBFC ने ‘धमाल 4’ को कुछ छोटे-मोटे रिफॉर्म के बाद U/A 13+ का सर्टिफिकेट दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म से दो अश्लील हाथ के इशारें वाले सीन को बदलवाया है. जबकि 7 अश्लील शब्दों को बदल दिया गया, जिसके बाद फिल्म रिलीज के लिए क्लियर हो गई.
रिपोर्ट के मुताबिक, जरूरी बदलाव करने के बाद CBFC ने 2 जुलाई को फिल्म का क्लियरेंस सर्टिफिकेट जारी किया. इस कॉमेडी फिल्म का 2 घंटे 23 मिनट का रन टाइम है. ‘धमाल 4’ फ्रैंचाइजी एक बार फिर से अजय देवगन, रितेश देशमुख, आरशद वारसी और जावेद जाफरी मस्ती भरी कहानी दिखाएगी.
‘धमाल 4’ में हैं ये एक्टर्स
‘धमाल 4’ में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर, रवि किशन और संजय मिश्रा भी अहम लीड रोल में हैं. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का ट्रेलर एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया, जिससे 10 जुलाई को होने वाली थिएट्रिकल रिलीज को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
अरशद वारसी ने ‘धमाल 4’ को बताया मजेदार
इससे पहले आरशद वारसी ने कास्ट के साथ फिर से जुड़ने के बारे में बात की और वादा किया कि फिल्म ऑरिजनल ‘धमाल’ का जादू वापस लाएगी. फिल्मफेयर के मुताबिक, अरशद ने कहानी के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन आश्वासन दिया कि फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म की तरह ही मजेदार होगी. सबके साथ फिर से काम करना अच्छा लगा.
About the Author

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें












