Livestock farmers: गर्मी का मौसम आते ही दुधारू पशु पालकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती हरे चारे की कमी होती है. हरा चारा दूध उत्पादन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. लेकिन गर्मी के दिनों में इसकी उपलब्धता घटने लगती है. ऐसे में कोडरमा जिले के पशुपालकों के लिए सूडान घास एक कारगर विकल्प बनकर उभरा है. जो कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर मुनाफा दे रहा है. कोडरमा गौशाला में पिछले कुछ वर्षों से सूडान घास की खेती की जा रही है. जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.