Last Updated:
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर में गुरुवार दोपहर फायरिंग हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई. घटना से पहले दो गुटों में झगड़ा हुआ और एक 26 साल के युवक पर चाकू से हमला किया गया. इसके बाद गोली चलने से लोग जान बचाने के लिए भागने लगे. पुलिस ने 17 साल के एक किशोर को हिरासत में लिया है और मौके से एक हथियार बरामद किया है.
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कॉयर में फायरिंग.
दुनिया के सबसे व्यस्त पर्यटन स्थलों में शामिल न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर गुरुवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा. हजारों पर्यटकों से भरे इलाके में फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए दुकानों, इमारतों और सड़कों के किनारे छिपने लगे. घटना स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर करीब 3:40 बजे वेस्ट 45वीं स्ट्रीट और एट्थ एवेन्यू के पास हुई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पहले दो गुटों के बीच बड़ा झगड़ा हुआ. इसी दौरान 26 साल के एक युवक पर चाकू से हमला किया गया. कुछ ही देर बाद फायरिंग शुरू हो गई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पार्क की गई NYPD की गाड़ी के पास भीड़भाड़ वाले चौराहे पर कम से कम दो लोगों को गोली चलाते हुए देखा जा सकता है. गोलियां चलते ही वहां मौजूद पर्यटक, स्थानीय लोग और दूसरे लोग जान बचाने के लिए भागने लगे.
🇺🇸: Shots fired near 42nd Street and Broadway in Times Square, New York City
According to NYPD reports and eyewitness accounts, gunfire caused panic with crowds scattering. A suspect was quickly arrested, and a firearm was recovered at the scene. No injuries have been confirmed… pic.twitter.com/3Pbgnybtx1












