Last Updated:
FIFA World Cup Colombia vs DR Congo highlights: कोलंबिया की टीम ने डेनियल मुनेज के DR कांगो के खिलाफ किए गए एक मात्र गोल के दम पर फीफा वर्ल्ड कप के नॉक आउट दौर में जगह पक्की कर ली. 76वें मिनट में उनके किए गए गोल ने मैच का पासा पलट दिया और टीम को ड्रॉ खेलने से बचाया.
कोलंबिया FIFA World Cup नॉक आउट में, मुनेज के गोल ने पलटा मैच का पासा
नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप में कोलंबिया की टीम कांगो के खिलाफ शर्मिंदा होने से बच गई. डेनियल मुनेज ने दूसरे हाफ में गोल कर टीम की नाक को कटने से बचाया. उनकी बदौलत दक्षिण अमेरिकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद DR कांगो को 1-0 से हराया. ग्वाडलाहारा में खेले गए मुकाबले में मिली जीत से साथ ही FIFA वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में कोलंबिया ने जगह पक्की कर ली.
मैच में गेंद पर पूरी पकड़ और कई मौके बनाने के बावजूद कोलंबिया के लिए यह रात काफी निराशाजनक होती दिख रही थी. DR कांगो के गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार बचाव किए. 76वें मिनट में मुनेज ने गोल कर आखिरकार खाता खोल दिया. नेस्टर लोरेन्जो की टीम को एक मैच बाकी रहते ही नॉकआउट राउंड में पहुंचा दिया. इस जीत के साथ कोलंबिया के दो ग्रुप K मैचों से कुल 6 अंक हो गए और टीम ने अन्य नतीजों से बेपरवाह होकर अगला दौर पक्का कर लिया.
Daniel Muñoz takes the honours as your @MichelobUltra Superior Player of the Match. ⚽












