Last Updated:
बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, हिट फिल्मों की कहानी में थोड़ी बहुत बदलाव के साथ दूसरी फिल्में बनाई जाती रही हैं. एक ही कहानी पर बनी फिल्में कई बार बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देती हैं तो कई बार दोनों फिल्में सफल हो जाती हैं. 44 साल के अंतराल में ऐसी ही दो फिल्में बनी जिनकी कहानी सेम-सेम बट डिफरेंट वाली जैसी थी. दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन अलग-अलग रहा. दोनों फिल्मों के गाने खूब पॉप्युलर हुए. एक फिल्म के गाने तो इतने पॉप्युलर हैं कि आज भी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा रील्स इन पर बनती हैं.
‘तुमसे बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और’ और ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ जैसे गाने सुनते ही दिल में अरमान जगते हैं. कहा जाता है कि
प्यार एक खूबसूरत अहसास है. अपने दिलवर के सामने दिल की बात जुबान पर लाना आसान नहीं होता. प्यार का इजहार करने के लिए शब्द ही सहारा बनते हैं. दिल की बात अगर गानों में झलके तो फिर क्या कहना. 1982 में ऐसी ही एक फिल्म आई थी जिसके गानों पर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा रील्स बनाई जाती हैं. इसी फिल्म का रीमेक भी बनाया गया लेकिन फिल्म नहीं चली. हम ‘कामचोर’ और ‘राजा जी’ फिल्म की बात कर रहे हैं.

सबसे पहले बात करते हैं 24 दिसंबर 1982 को रिलीज फिल्म ‘कामचोर’ की जिसका डायरेक्शन के. विश्वनाथ ने किया था. फिल्म में राकेश रोशन-जया प्रदा लीड रोल में थे. स्टोरी-स्क्रीनप्ले के. विश्वनाथ ने ही लिखा था. डायलॉग जैनेंद्र जैन ने लिखे थे. प्रोड्यूसर राकेश रोशन ही थे. फिल्म में म्यूजिक राजेश रोशन ने दिया था. फिल्म के यादगार गाने गीतकार इंदीवर ने लिखे थे.

कामचोर फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट रहा. फिल्म की सफलता का क्रेडिट भी जया प्रदा और गानों को मिला. फिल्म में वैसे तो 5 गाने थे. फिल्म के दो गाने बेहद पॉप्युलर हुए. ये गाने थे : तुमसे बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई और, जुबां पर आज दिल की बात आ गई और तुझ संग प्रीत लगाई सजना. दोनों गाने किशोर कुमार की आवाज में थे. ‘तुमसे बढ़कर दुनिया में ना देखा कोई’ किशोर कुमार-अलका याज्ञनिक ड्यूएट और सोलो सॉन्ग था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके अलावा, फिल्म में सुरेश ओबेरॉय, सुजीत कुमार, श्रीराम लागू और तनूजा अहम भूमिकाओं में थे. सुरेश ओबेरॉय अपने रोल से खुश नहीं थे. उन्होंने फिर राकेश रोशन के साथ काम नहीं किया. फिल्म में नजर आईं नीता मेहता ने भी मूवी रिलीज होने के बाद राकेश रोशन को बुरा-भला कहा था. उन्होंने फिल्म से कई सीन हटाने का आरोप लगाया था.

‘कामचोर’ डायरेक्टर के. विश्वनाथ की 1980 की एक तेलुगू फिल्म का रीमेक थी. फिल्म का म्यूजिक राकेश रोशन के बड़े भाई राजेश रोशन ने कंपोज किया था. फिल्म में राकेश रोशन के भतीजे का किरदार सोनू निगम ने निभाया था. बाद में वो मशहूर प्लेबैक सिंगर बने. ‘कामचोर’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मैसिव हिट रही थी.

आगे चलकर 17 साल बाद ‘कामचोर’ फिल्म का रीमेक ‘राजा जी’ नाम से बनाया गया. यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी. प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विमल कुमार थे. फिल्म में गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी लीड रोल में थी.

‘राजा जी’ फिल्म 21 मई 1999 को रिलीज हुई थी. म्यूजिक आनंद-मिलिंद और विश्वजीत मुखर्जी ने कंपोज किया था. गीतकार समीर थे. 41:07 मिनट के कुल 8 गाने थे. म्यूजिक हिट था. फिल्म के कुछ गाने ‘राजा चलो अकेले में’, ‘सासू जी थारो लल्ला मचाए यार हल्ला’ पॉप्युलर हुए थे.

‘राजा जी’ फिल्म कामचोर से बहुत जयदा इंस्पायर्ड थी. दर्शक फिल्म की कहानी से नहीं जुड़ पाए. फिल्म का बजट करीब 4.75 करोड़ रुपये था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यह एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी.












