Last Updated:
समुद्री रास्ते पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला आधिकारिक रिएक्शन सामने आया है. जी-7 समिट के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बेहद महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता के बाद जब एक भारतीय रिपोर्टर ने ट्रंप से इस त्रासदी पर सवाल पूछा, तो उन्होंने गहरा दुख जताते हुए कहा कि वे इस पूरे मामले को लेकर भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं.
भारतीयों की मौत पर ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी
वॉशिंगटन: 11 जून को ओमान कोस्ट के पास हुए एक अमेरिकी हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था, जिसमें तीन बेकसूर भारतीय नागरिकों की दर्दनाक मौत हो गई थी. मारे गए ये भारतीय पलामू के झंडे वाले एक कार्गो जहाज पर बतौर क्रू मेंबर अपनी ड्यूटी कर रहे थे. इस त्रासदी के बाद भारत और अमेरिका के मजबूत कूटनीतिक रिश्तों में तनाव देखने को मिलने लगा था. अब इस पूरे संवेदनशील मामले पर खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भारतीयों की मौत पर दुख जताया और कहा कि वो भारत सरकार के साथ मिलकर इस समस्या का हल निकालने पर काम कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने उठाया भारतीयों की मौत का मुद्दा
जी-7 समिट के इतर जब दोनों देशों के बीच बेहद अहम द्विपक्षीय वार्ता खत्म हुई तो ये दोनों वर्ल्ड लीडर्स एक साथ मीडिया के कैमरों के सामने आए. मंच संभालते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले बोलते हुए बेहद गंभीर लहजे में ट्रंप के सामने इस हमले और भारतीयों की मौत का मुद्दा सीधे उठा दिया. पीएम मोदी ने साफ शब्दों में भरोसा जताया कि अमेरिका भविष्य में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर और ज्यादा सतर्क तथा गंभीर रहेगा. पीएम मोदी की इस कड़क कूटनीति के तुरंत बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने भी इस पूरे हादसे पर गहरा दुख जताया और मामले को संभालने की बात कही.
ट्रंप ने भारतीयों पर हुए हमले पर तोड़ी चुप्पी
ट्रंप से एक रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि ‘ओमान कोस्ट के पास अमेरिकी हमले में भारतीयों की मौत पर अमेरिका का क्या स्टैंड है’. इस पर जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा ‘हां, मुझे इस बारे में पता चला.’ उन्होंने पीएम मोदी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ‘हम इस पर काम कर रहे हैं. उनका काम बहुत मुश्किलों भरा था. वो अच्छे लोग थे, हमें प्यारे थे लेकिन ये भारतीयों के साथ अकसर हो रहा है. हम इसका हल निकालने के लिए काम कर रहे हैं’.
बार-बार भारतीयों पर प्यार लुटाते दिखे ट्रंप
ट्रंप ने इसके बाद अपने बयान में बार-बार ये जताने की कोशिश भी की है कि भारत और भारतीय लोग उनके लिए बहुत खास हैं. ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि जब तक वो अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर हैं, व्हाइट हाउस में भारतीयों के लिए दोस्त मौजूद है. ट्रंप ने भारत की अहमियत जाहिर करते हुए ये भी कह दिया कि अगर भारत पर हमले की सूरत आती है तो वो भी जंग में कूद पड़ेंगे.
About the Author

If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already reading and writing about it.
A digital journalist w…और पढ़ें












