—Advertisement—

‘सच बोलकर पीछे हट सकती थी’, केतन अग्रवाल मर्डर केस पर हिना खान का फूटा गुस्सा, पोस्ट शेयर सिया पर उठाए सवाल

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है. इस खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है. लेकिन अब इस मामले में हिना खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने कहा कि एक सच से किसी बेगुनाह की जान बच जाती.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नई दिल्ली. टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अहम मुद्दों पर अपनी राय जाहिर करती हैं. वह अपने बेबाक अंदाज से जो कहना होता है कह देती हैं. अब उन्होंने हाल ही में हुए पुणे के 26 साल के केतन अग्रवाल की मौत पर अपनी राय जाहिर की है.

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. पहले तो इस केस में ट्रेकिंग के दौरान हुआ हादसे के हिसाब से जांच की जा रही है. इसी तरह की जांच हो रही थी, लेकिन अब इस केस में नया मोड़ आ गया है, कि उनकी मंगेतर ने उन्हें धक्का दे दिया है. अब हत्या की इसी रूप में जांच हो रही है.

हिना ने उठाए सिया पर सवाल

पुणे के केतन अग्रवाल की मौत पर हिना खान ने अपनी राय जाहिर की है. इस केस में रोज नए-नए खुलासे किए जा रहे थे. सोशल मीडिया पर हर दिन केस को लेकर जमकर चर्चा हो रही है. इसी मामले पर अब हिना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सिया गोयल पर निशाना साधते हुए कहा है कि सिया को अगर ये शादी नहीं करनी थी, तो वह शादी करने से इनकार कर देती. ये बात उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर कही है.

हिना ने रखी अपनी बात

पोस्ट शेयर कर जताया दुख

हिना खान ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, आज के ये हालांत देखकर समझ नहीं आता कि आज सच सुनना और सच बोलना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान ले सकते हैं, लेकिन सच नहीं बोल सकते. सच्चाई स्वीकार करने से आसान किसी की जिंदगी खत्म कर दो. आखिर क्यों? बेहद अफसोस. #KetanMurderCase.

बता दें कि 18 जून को लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान केतन अग्रवाल की खाई में गिरने से मौत हो गई थी.पुलिस इसे पहाड़ी से गिरकर जाने जाने का हादसा मानकर जांच कर रही थी, लेकिन बाद में कुछ ऐसे तथ्य सामने आए जिन्होंने, पूरी कहानी ही बदल दी.फिर पुलिस ने कहा कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने उन्हें धक्का देकर गिराया है, इसके साथ ही इसमें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी भी मिले हुए थे. इसी साजिश के तहत केतन को गिराकर मारा गया है.फिलहाल,पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर रिश्ते में दिक्कत थी, तो सच बोलकर अलग होने का रास्ता क्यों नहीं चुना गया.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X